{"_id":"6905b7b1618f8db3ab0ba5d5","slug":"police-encounter-with-salman-alias-captain-who-attacked-a-youth-with-deadly-weapons-2025-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुलंदशहर: युवक पर जानलेवा हमला करने वाले सलमान उर्फ कप्तान से पुलिस की मुठभेड़, पैर में लगी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुलंदशहर: युवक पर जानलेवा हमला करने वाले सलमान उर्फ कप्तान से पुलिस की मुठभेड़, पैर में लगी गोली
Sat, 01 Nov 2025 01:03 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sat, 01 Nov 2025 01:03 PM IST
विज्ञापन
गोली लगने से घायल हुआ सलमान
- फोटो : अमर उजाला
युवक पर जानलेवा हमला करने वाले सलमान उर्फ कप्तान से पुलिस की मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में पुलिस की गोली लगने से सलमान उर्फ कप्तान घायल हुआ। कल आरोपी ने कहासुनी के बाद अनील पर चाकू से जानलेवा हमला किया था। नशा करने के दौरान मामूली कहासुनी में जानलेवा हमले की वारदात हुई थी।
विज्ञापन
आरोपी की निशानदेही पर चाकू बरामद करने की गई पुलिस टीम की पिस्टल लेकर शातिर भाग रहा था। मुठभेड़ के दौरान सलमान के पैर में पुलिस की गोली लगी है। अस्पताल में भर्ती कराया गया घायल, बुलंदशहर कोतवाली देहात पुलिस की मुठभेड़ हुई। पुलिस ने छीनी गई पिस्टल बरामद की।
विज्ञापन