फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Police could not solve the watchman murder case even after four months

Bulandshahar News: चार माह बाद भी चौकीदार हत्याकांड का खुलासा नहीं कर सकी पुलिस

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jan 2024 11:10 PM IST
विज्ञापन
Police could not solve the watchman murder case even after four months
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिकंदराबाद। नेशनल हाईवे-34 पर ग्राम वीरखेड़ा गेट के पास स्थित निर्माणाधीन पेट्रोल पंप पर चौकीदार सुभाष शर्मा (60) की हत्या का खुलासा पुलिस के लिए चुनौती साबित हो रहा है। चार माह बाद भी पुलिस हत्याकांड का खुलासा नहीं कर सकी है। जबकि हत्याकांड के बाद से ही पुलिस जल्द खुलासा करने का दावा कर रही है। हत्याकांड का खुलासा नहीं होने से पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल उठ रहे हैं। पीड़ित परिजनों में पुलिस के प्रति आक्रोश है।


गांव वीरखेड़ा निवासी सुभाष शर्मा नेशनल हाईवे-34 पर स्थित वीरखेड़ा गेट के पास निर्माणाधीन पेट्रोल पंप पर चौकीदार थे। 20 सितंबर की रात में बदमाशों ने लूट का विरोध करने पर सुभाष शर्मा की बेरहमी से हत्या कर दी थी। चौकीदार की हत्या की सूचना पर एसपी सिटी, सीओ, कोतवाल समेत फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉयड ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की थी। पुलिस ने मृतकचौकीदार के बेटे अमित शर्मा की तहरीर पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। हत्याकांड के खुलासे के लिए पुलिस की पांच टीमें बनाई गई थी। घटना को चार महीने बीत जाने के बाद भी पुलिस आरोपियों तक नहीं पहुंच सकी है। चार माह बाद भी घटना का खुलासा नहीं होने से पुलिस की कार्यशैली सवालों के घेरे में है। पीड़ित परिवार में भी मामले का खुलासा नहीं होने से रोष है। निरीक्षक ऋषिपाल सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। जल्द ही खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed