{"_id":"692dc7d7620a57b8da01be5e","slug":"police-challaned-over-25000-vehicles-during-traffic-month-imposing-fines-of-rs-487-crore-bulandshahr-news-c-133-1-bul1001-144602-2025-12-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: यातायात माह में पुलिस ने 25 हजार से अधिक वाहनों का किया चालान, 4.87 करोड़ का जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: यातायात माह में पुलिस ने 25 हजार से अधिक वाहनों का किया चालान, 4.87 करोड़ का जुर्माना
विज्ञापन
बुलंदशहर। रिजर्व पुलिस लाइन स्थित यातायात कार्यालय में सोमवार को यातायात माह का समापन कर दिया गया। एक महीने चले इस विशेष अभियान के दौरान जिले की यातायात और थाना पुलिस ने नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर कार्रवाई की।
पुलिस ने कुल 25 हजार 276 वाहनों के चालान किए, जिन पर चार करोड़ 87 लाख 14 हजार 500 रुपये का जुर्माना लगाया गया। जागरूकता के साथ-साथ सख्ती का संदेश देने वाले इस अभियान के दौरान पुलिस ने 16 लाख 89 हजार 200 रुपये शमन शुल्क के रूप में वसूल किए।
यातायात माह के समापन समारोह का आयोजन रिजर्व पुलिस लाइन स्थित यातायात कार्यालय में किया गया। इस कार्यक्रम का निर्देशन एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने किया, जबकि समापन के दौरान एसपी सिटी शंकर प्रसाद, एसपी क्राइम नरेश कुमार, और सीओ यातायात पूर्णिमा सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
अधिकारियों ने इस एक माह के दौरान सड़क सुरक्षा, यातायात नियमों के पालन को बढ़ावा देने और सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए की गई विभिन्न गतिविधियों और उपलब्धियों की जानकारी दी। जागरूकता के साथ-साथ, पुलिस ने नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध प्रभावी चेकिंग अभियान भी चलाया गया।
बच्चों की प्रतियोगिताओं में विजेताओं का सम्मान
यातायात माह के दौरान छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों से जोड़ने के लिए कई रचनात्मक प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं। स्कूलों और कालेजों में निबंध व चित्रकला प्रतियोगिताएं कराई गईं। इन प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय, तृतीय और चतुर्थ स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को अधिकारियों द्वारा ट्राफी देकर सम्मानित किया गया, जिससे बच्चों में सड़क सुरक्षा के प्रति जिम्मेदारी का भाव पैदा हो सके। इस दौरान मुख बधिर ऑर्गनाइजेशन ने भी कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। अधिकारियों और पुलिसकर्मियों ने जनपदवासियों से अपील की कि सड़क सुरक्षा सभी की जिम्मेदारी है, इसलिए सभी लोग यातायात नियमों का पालन कर स्वयं को सुरक्षित रखें और सड़क पर दूसरों की सुरक्षा में भी योगदान दें।