{"_id":"67b4bbb206abc65adf0a1851","slug":"police-caught-the-young-man-who-was-intimidating-by-wearing-a-uniform-bulandshahr-news-c-133-1-bul1007-129782-2025-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: वर्दी पहनकर रौब गालिब कर रहे युवक को पुलिस ने पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: वर्दी पहनकर रौब गालिब कर रहे युवक को पुलिस ने पकड़ा
विज्ञापन
नरौरा पुलिस की गिरफ्त में फर्जी पुलिसकर्मी। संवाद
नरौरा। थाना पुलिस ने सोमवार देर रात चेकिंग के दौरान शक होने पर पुलिस की वर्दी पहने युवक को पकड़ लिया। आरोपी से तमंचा बरामद हुआ। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी पुलिस की वर्दी पहन कर लोगों पर रौब गालिब कर रहा था। पुलिस ने उसे जेल भेज दिया है।
प्रभारी एसएसपी रोहित मिश्र ने बताया कि थाना पुलिस की टीम सोमवार रात क्षेत्र में चेकिंग व गश्त कर रही थी। इस दौरान पुराने पशु चिकित्सालय की ओर से पुलिस वर्दी में पैदल आ रहे एक युवक को देखा। जिस पर रात्रि में पुलिस वर्दी में पैदल देख कर वहां से गुजर रही टीम रुक गई। पुलिस को देखकर युवक सकपकाने लगा। संदेह होने पर पुलिस ने पहचान पत्र व तैनाती आदि के बारे में पूछताछ की तो युवक हड़बड़ा गया।
तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से तमंचा व कारतूस बरामद किया गया। गिरफ्तार युवक की पहचान मोहरपाल (25) निवासी गांव पुसावली थाना जुनावई जनपद संभल के रूप में हुई। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह रौब गालिब करने के लिए वर्दी पहनता था और लोगों को डराने धमकाने के लिए अपने पास तमंचा रखा था। पुलिस ने मोहरपाल को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।