फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   police arrested two

50 हजार के इनामी समेत दो शातिर लुटेरे गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 02 Mar 2021 11:20 PM IST
विज्ञापन
police arrested two
नरौरा पुलिस द्वारा दबोचे गए पचास हजार के इनामी सहित दो शातिर। - फोटो : BULANDSHAHR
50 हजार के इनामी समेत दो शातिर लुटेरे गिरफ्तार
विज्ञापन

नरौरा। पुलिस ने डेढ़ साल पहले क्षेत्र में लूट की घटना को अंजाम देकर फरार चल रहे 50 हजार के इनामी बदमाश सहित दो शातिरों को दबोचा है। इनकी निशानदेही पर चोरी की दो बाइक और नकदी बरामद हुई है। पुलिस ने दोनों को मंगलवार को न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है। इनामी बदमाश पर विभिन्न जनपदों में आपराधिक मामलों के अलावा दिल्ली में भी एक हत्या का केस दर्ज है।

एसएचओ अमर सिंह ने बताया कि क्षेत्र में 19 सितंबर 2019 को नेशनल हाईवे पर ग्राम रतनपुर-खेड़िया के बीच बेलौन बाजार से उगाही कर डिबाई जा रहे रामबाबू निवासी नगला धारकपुर थाना रामघाट को गोली मारकर बाइक सवार बाइक हजार आठ सौ रुपये लूट ले गए थे। पुलिस ने एक आरोपी को तमंचे और नकदी के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। दूसरा उसका साथी वेदप्रकाश उर्फ टोड़ी निवासी ग्राम जाटनी नगला थाना रामघाट तभी से फरार चल रहा था। इस पर पुलिस ने उस पर पचास हजार का इनाम घोषित किया गया था। नगर में हुई एक चोरी के मामले में भी अशोक उर्फ बंटी ग्राम खनौदा थाना औरंगाबाद की पुलिस को तलाश थी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने कचहरी रोड बदायूं से दोनों वेदप्रकाश उर्फ टोड़ी व अशोक उर्फ बंटी को दबोच लिया। पुलिस की इस कार्रवाई के दौरान एसटीएफ की टीम भी शामिल रही। पकड़े गए इन बदमाशों से पूछताछ के बाद इनकी निशान देही पर पुलिस ने नरौरा क्षेत्र में जंगल में झाड़ियों से दो चोरी की बाइक भी बरामद की हैं। जिसमें एक बाइक पर पुलिस भी लिखा है। पुलिस ने बताया कि वेदप्रकाश उर्फ टोडी पर दिल्ली में एक हत्या के अलावा बुलंदशहर, बदायूं आदि जनपदों में लूट, चोरी, आर्म्स एक्ट के लगभग दर्जन भर मामले में दर्ज हैं। जबकि अशोक उर्फ बंटी पर लूट, चोरी, आर्म्स एक्ट आदि के कई मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed