फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Police arrested the fake teacher posted in Dhimhi's school

Bulandshahar News: धीमही के स्कूल में तैनात फर्जी शिक्षक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jul 2024 10:30 PM IST
विज्ञापन
Police arrested the fake teacher posted in Dhimhi's school
डिबाई क्षेत्र में गिरफ्तार किया गया फर्जी ​शिक्षक।
डिबाई। गांव धीमही स्थित प्राथमिक स्कूल में तैनात फर्जी शिक्षक विनय सिंह को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। इसका खुलासा पिछले वर्ष हुआ था। उस समय बीएसए ने बर्खास्त कर एफआईआर दर्ज कराई थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

शासन स्तर से पिछले वर्षों फर्जी शिक्षकों पर शिकंजा कसने की शुरूआत की गई थी। इसी कड़ी में जिले के बेसिक विभाग के स्कूलों में भी पांच शिक्षक ऐसे पाए गए थे, जो फर्जी दस्तावेज पर नौकरी कर रहे थे। इनके नाम सामने आने पर पहले विभाग की ओर से उनको नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण तलब किया था। जबकि उसके बाद उन्हें बर्खास्त कर उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई थी। इसी के साथ इनसे शिक्षक पद पर रहते हुए वेतन के रूप में प्राप्त की गई राशि की रिकवरी के भी आदेश हुए। इसके बाद यह सभी शिक्षक फरार हो गए।
विज्ञापन

मंगलवार को थाना डिबाई पुलिस ने क्षेत्र के गांव धीमही स्थित प्राथमिक स्कूल में तैनात फर्जी शिक्षक को सूचना पर स्कूल से कुछ दूरी पर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी शिक्षक किसी काम के लिए आया था और इसी बीच पकड़ लिया गया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी शिक्षक विनय सिंह निवासी गांव उड़ियामई, थाना शिकोहाबाद जनपद फिरोजाबाद का रहने वाला है। उसे न्यायालय में पेश किया जाएगा। दानपुर ब्लॉक खंड शिक्षा अधिकारी ललित मोहन का कहना है कि फर्जी शिक्षक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इसकी जानकारी मिल चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed