{"_id":"6aeedb30347ef4860306da0a","slug":"police-and-administration-in-bulandshahr-on-alert-regarding-security-arrangements-ahead-of-diwali-2026-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुलंदशहर: दिवाली पर दुल्हन की तरह सजे बाजार, भीड़ को देखते हुए चप्पे-चप्पे पर पुलिस फोर्स तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुलंदशहर: दिवाली पर दुल्हन की तरह सजे बाजार, भीड़ को देखते हुए चप्पे-चप्पे पर पुलिस फोर्स तैनात
Sat, 07 Nov 2026 01:33 PM IST
Vijay Singh Pundir
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
Published by: Vijay Singh Pundir
Updated Sat, 07 Nov 2026 01:33 PM IST
विज्ञापन
सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस-प्रशासन अलर्ट
- फोटो : अमर उजाला
बुलंदशहर में दिवाली के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस-प्रशासन अलर्ट है। शुक्रवार देर रात डीएम कुमार हर्ष और एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने शहर के प्रमुख बाजारों का निरीक्षण किया। व्यापारियों और आम नागरिकों से बातचीत कर अधिकारियों ने सुरक्षा का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
दिवाली पर बुलंदशहर के बाजार दुल्हन की तरह सजे हैं। भीड़ को देखते हुए चप्पे-चप्पे पर पुलिस फोर्स तैनात है। पूरे जनपद में 20 हजार से अधिक सीसीटीवी और 150 से अधिक ड्रोन कैमरों से नजर रखी जा रही। रूम से जनपद की हर गतिविधि पर पुलिस की पैनी नजर है।
विज्ञापन
महिलाओं और युवतियों की सुरक्षा के लिए महिला पुलिस ने मोर्चा संभाला। महिला थाना प्रभारी स्वाति बालियान के नेतृत्व में महिला पुलिस ने बाजारों में पैदल मार्च किया। महिला पुलिस वर्दी और सिविल ड्रेस में बाजारों में गश्त कर रही हैं।
विज्ञापन
एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने कहा कि महिला, व्यापारी और आम नागरिकों की सुरक्षा बुलंदशहर पुलिस की पहली प्राथमिकता है। किसी भी तरह की समस्या होने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें, शिकायत का तुरंत निस्तारण होगा। अपराध और छेड़खानी करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।