फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   poisonous liquor case

शराब की दुकानों के गिरे शटर, अनिश्चितकालीन हड़ताल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 10 Jan 2021 11:14 PM IST
विज्ञापन
poisonous liquor case
बुलंदशहर में बंद पड़ा शराब का ठेका। - फोटो : BULANDSHAHR
शराब की दुकानों के गिरे शटर, अनिश्चितकालीन हड़ताल
विज्ञापन

बुलंदशहर। शराब कांड में शराब ठेके के अनुज्ञापी, उसके रिश्तेदार और सेल्समैन को गिरफ्तार किए जाने के विरोध में जिलेभर के शराब ठेका संचालक रविवार को सड़क पर उतर आए। जिले के सभी शराब ठेके बंद रखकर आबकारी कार्यालय पर प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारियों ने न्याय न मिलने तक ठेके बंद रखने की चेतावनी दी है। वहीं, अनिश्चितकालीन हड़ताल के बावजूद शाम तक अफसरों ने अनुज्ञापियों से बात तक नहीं की है।
गौरतलब है कि सिकंदराबाद के गांव जीतगढ़ी में जहरीली शराब से छह लोगों की मौत हो गई थी। गांव जीतगढ़ी के ही मुख्य आरोपी कुलदीप को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद पुलिस के द्वारा पड़ोसी गांव मंडावरा स्थित देशी शराब ठेके को सील कर दिया गया। शराब ठेके के अनुज्ञापी सुधीर कुमार और सेल्समैन को हिरासत में ले लिया गया। जब ठेकेदार सुधीर के दो रिश्तेदार वहां पहुंचे तो उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस की मनमानी पर जिलेभर के शराब ठेकों के संचालकों में रोष पनप गया। रविवार को शराब ठेकों को बंद रखते हुए संचालकों ने कलक्ट्रेट स्थित आबकारी कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया। बाद में आबकारी कार्यालय में ज्ञापन सौंपा गया, जिसमें बताया गया कि जहरीली शराब कांड में शराब ठेके के ठेकेदार सुधीर कुमार, उसके रिश्तेदारों एवं सेल्समैन का कोई दोष नहीं है। इसके बावजूद सिकंदराबाद पुलिस द्वारा उनको गिरफ्तार किया गया है। यदि निर्दोषों को नहीं छोड़ा गया तो दुकानें बंद रखकर उसकी चाबी विभाग को सौंप दी जाएगी। इस अवसर पर जीत सिंह, कुलदीप राजौरा, भुवनेश्वर सिंह, कुलवंत सिंह, हुकमपाल सिंह, सुखवीर, संजीव कुमार, तसलीम, अमित कुमार, प्रशांत शर्मा, विनोद शर्मा, संजय सोलंकी, धीरज चौधरी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

अचानक दुकान बंद होने से शराब पीने वालों की बढ़ी बेचैनी
रविवार सुबह करीब 11 बजे ही जनपदभर के अधिकतर शराब ठेकेदार आबकारी कार्यालय पहुंच गए थे। लेकिन, वहां किसी अधिकारी के मौजूद न रहने और कोई आश्वासन न मिलने पर गुस्साए ठेकेदारों ने प्रदर्शन शुरू कर दिया। साथ ही दोपहर करीब 12 तक जनपदभर के सभी ठेकों को बंद करा दिया गया। अचानक शराब के ठेके बंद होने से शराब पीने वालों की बेचैनी भी बढ़ गई है। लोग ठेके खुलने का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

करीब साढ़े तीन करोड़ रुपये का कारोबार प्रभावित
जनपदभर में देसी शराब की 227 दुकानें, अंग्रेजी शराब की 118 दुकानें और बीयर की 112 दुकानें हैं। इसके अलावा आठ मॉडल शॉप भी हैं। रविवार को शुरू हुई अनिश्चितकालीन हड़ताल के कारण यह सब दुकानें बंद हैं। सूत्रों की मानें तो दुकान बंद होने से प्रतिदिन करीब साढ़े तीन करोड़ रुपये का कारोबार प्रभावित होगा। अकेले देसी शराब से ही करीब 1.25 करोड़ से 1.50 करोड़ रुपये तक का कारोबार प्रतिदिन होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed