फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   poisonous liquor case

परिवार से उठा मुखिया का साया, कैसे होगी अब गुजर बसर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 08 Jan 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
poisonous liquor case
परिवार से उठा मुखिया का साया, कैसे होगी अब गुजर बसर
विज्ञापन

सिकंदराबाद। शराब पीने से असमय काल के गाल में समाने वाले पांचों लोग अपने परिवार के मुखिया थे। अचानक परिवार के मुखिया के चले जाने से परिवार के सामने गुजर बसर का संकट गहरा गया है।
बताया गया कि सरजीत मूलरूप से ग्राम गेसूपुर का निवासी था। करीब 15 वर्ष पूर्व वह परिवार के साथ आकर जीतगढ़ी में रहने लगा था। मृतक सरजीत के चार लड़के, तीन लड़कियां है। बताया गया कि सरजीत के दोनों बेटे भी मजदूरी का काम करते हैं। सरजीत ही परिवार का मुखिया था।
विज्ञापन

मृतक सुखपाल के परिवार में यूं तो सभी बेटे मजदूरी कर गुजर बसर कर रहे हैं। मगर सुखपाल ही परिवार का मुखिया था, जो परिवार के लोगों को एक साथ जोड़े हुए था। मृतक सतीश के चार लड़के और दो लड़कियां हैं। परिवार का मुखिया होने के साथ ही वह इकलौता कमाने वाला था। मृतक कलुवा के तीन पुत्र और दो पुत्रियां है। बताया गया कि दो पुत्रअभी काम सीख रहे हैं। छोटा बेटा, दोनों बेटियंा पढ़ती हैं। कलुआ परिवार के लिए इकलौता कमाने वाला था। मृतक पन्नालाल भी अपने परिवार का मुखिया था। परिवार को एक साथ जोड़कर रखने के साथ वह मजदूरी कर परिवार के लोगों की आर्थिक रूप से मदद भी करता था। अब परिवार के मुखिया के चले जाने के साथ जहां कुछ परिवारों में रोजी रोटी को लेकर संकट छाने की संभावना हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बोले मृतकों के परिजन
मृतक सुखपाल के बेटे मोनू ने बताया कि शाम के समय उसके पिता ने कुलदीप से शराब खरीदकर उसका सेवन किया। रात करीब आठ बजे उन्हें सीने और आंखों में जलन होने लगी। उपचार को ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई।
मृतक पन्नालाल के बेटे जीतू ने बताया कि उसके पिता ने भी कुलदीप से शराब खरीदकर रात में सेवन किया था। सुबह अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी और उन्हें सांस लेने में परेशानी होने लगी। उपचार के दौरान अस्पताल में उनकी मौत हो गई।
सतीश की पत्नी किशनवती ने बताया रात में पति ने शराब का सेवन किया था। सुबह चार बजे उन्हें पेट में तेज दर्द की शिकायत हुई, उसके बाद उल्टी लग गई। उपचार को ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई।
कलुआ के पुत्र अनुज ने बताया कि उसके पिता बुधवार को शराब खरीद कर लाए थे। बुधवार को उनकी तबीयत खराब होने के कारण सेवन नहीं किया। बृहस्पतिवार की शाम शराब का सेवन करने के कुछ समय बाद उन्हें खून की उल्टी होने लगी। उपचार के लिए ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई।
सरजीत के पुत्र शिवकुमार ने बताया कि बृहस्पतिवार की शाम को शराब का सेवन करने के बाद करीब आठ बजे उनके पिता को पेट दर्द के साथ उल्टी होने लगी। देखते ही देखते हालत गंभीर हो गई। उपचार के लिए अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई।
शराब बिक्री मामले में तीन के खिलाफ एफआईआर
सिकंदराबाद। कोतवाली क्षेत्र के गांव जीतगढ़ी में शराब के सेवन से हुई मौत मामले में तीन आरोपियों के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मुख्य आरोपी कुलदीप को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। मामले में गांव निवासी देवी प्रसाद पुत्र राम फूल सिंह ने गांव के ही कुलदीप पुत्र धर्म सिंह, मुकेश पुत्र श्योराज और यादराम पुत्र कालीचरण के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। एसएसआई श्योपाल सिंह ने बताया कि आरोपी कुलदीप को शाहदरा दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस अन्य आरोपियों की भी तलाश में जुटी हुई है।

आरोपी कुलदीप का विवादों से है पुराना नाता
ग्रामीणों ने बताया कि कुलदीप का विवादों से पुराना नाता है। पूर्व में वह प्रॉपर्टी डीलिंग का कार्य करता था। प्रॉपर्टी डीलिंग में फर्जीवाड़े को लेकर वह आए दिन विवादों में रहता था। उसके बाद उसने गांव में शराब बेचने का कारोबार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed