फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   poisonous liquor case

साहब! हमारी मांग उजाड़ने वालों को फांसी दे दो

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 08 Jan 2021 11:05 PM IST
विज्ञापन
poisonous liquor case
विलाप करते मृतक कलुआ के परिजन। - फोटो : SIKANDRABAD
साहब! हमारी मांग उजाड़ने वालों को फांसी दे दो
विज्ञापन

सिकंदराबाद। जहरीली शराब पीने से अपने को खो चुके परिवार के लोगों के आंसू रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। मृतकों की पत्नियों की हालत देखी नहीं जाती। वह रोते हुए बस यही कह रही हैं साहब हमारी मांग उजाड़ने वालों को फांसी पर चढ़ा दो।
जहरीली शराब से जीतगढ़ी निवासी सुखपाल, सतीश, सरजीत, कलुआ, पन्नालाल की मौत से उनके परिवार के लोगों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। अपने के जाने के गम में उनका रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक सतीश की पत्नी किशनवती, कलुआ की पत्नी ललिता, सरजीत की पत्नी रेखा रो-रोकर बेहाल हो रहीं हैं। वह बस इतना ही कह रही हैं कि जिसने उनकी मांग का सिंदूर उजाड़ दिया और उनके बच्चों से पिता का सहारा छीन लिया उन्हें फांसी पर चढ़ा दो। वहीं, गांव की अन्य महिलाओं ने बताया कि गांव में जहरीली शराब बनाने की कई बार शिकायत की गई थी। इसके बावजूद पुलिस और प्रशासन ने कोई कार्रवाई नहीं हुई। यदि समय पर कार्रवाई करती तो आज जहरीली शराब पीने से पांच लोगों की मौत नहीं होती।
विज्ञापन

महिलाओं ने किया था विरोध
कई बार गांव में जहरीली शराब की बिक्री का विरोध किया। लेकिन शराब माफिया ने शराब की बिक्री बंद के बजाए उन्हें धमकी देते हुए आतंकित किया। - गुड्डी
गांव में अवैध शराब की बिक्री रोके जाने को लेकर उन्होंने तहसील दिवस में भी शिकायत की। लेकिन उसके बाद भी गांव में अवैध शराब की बिक्री बंद नहीं हुई। - सुनीता
विज्ञापन
विज्ञापन

कई बार पुलिस ने गांव में अवैध शराब की बिक्री को लेकर शिकायत की गई। पुलिस ने कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की। पुलिस की मिलीभगत के चलते आज उन्हें यह दिन देखना पड़ा। - राधा
पुलिस से शिकायत करने पर खानापूर्ति के लिए कुछ दिन के लिए आंशिक रूप से अवैध शराब की बिक्री बंद हो जाती थी। मगर फिर कुछ दिन बाद धड़ल्ले से अवैध शराब की बिक्री शुरू हो जाती थी। - मीना

मृतक के घर से बरामद शराब को जांच के लिए भेजा
घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और प्रशासन की टीम ने एक मृतक के घर से शराब की आधी खाली बोतल बरामद की। इसे डीएम ने जांच के लिए मेरठ लैब भिजवाया है।
गांव में अन्य स्थानों पर भी पड़े मिले खाली शराब के पव्वे, गिलास
गांव जीतगढ़ी में शराब के कारोबार की जड़े काफी गहरी हैं। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में खुलेआम बिकने वाली शराब के चलते गांव के युवा पीढ़ी से लेकर बुजुर्ग तक इसे पी रहे हैं। गांव की काफी बड़ी आबादी शराब पीने की आदि है। मृतकों के घर के अलावा गांव में अन्य स्थानों पर भी शराब के खाली पव्वे, गिलास, नमकीन के पैकेट आदि पड़े हुए मिले। डीएम ने बताया कि खाली पड़े शराब के पव्वों पर मिस इंडिया लिखा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed