फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   poisonous liquor case

2010 में मीरपुर गांव में शराब पीने से हुई थी कई लोगों की मौत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 08 Jan 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
poisonous liquor case
2010 में मीरपुर गांव में शराब पीने से हुई थी कई लोगों की मौत
विज्ञापन

बुलंदशहर। जनपद में अवैध शराब से हुई मौत का यह कोई पहला मामला नहीं है। इससे पूर्व वर्ष 2010 में जहरीली शराब पीने से गांव मीरपुर में 21 लोगों की मौत हुई थी। इसके अलावा जनपद में वर्ष 2015 और 2017 में भी कुछ लोगों की शराब पीने से मौत हो चुकी है।

जानकारी के अनुसार वर्ष 2010 में देहात कोतवाली क्षेत्र के गांव मीरपुर होली के पर्व से कुछ दिन पूर्व कुछ ग्रामीणों ने शराब पी थी। शराब पीने के बाद रात में उनकी हालत बिगड़ी और एक के बाद एक मौत का सिलसिला शुरू हो गया। देखते ही देखते गांव में 21 लोग शराब पीने से काल के गाल में समा गए। होली का वह त्योहार गांव में हुई 21 मौत के कारण बेरंग रहा। यही नहीं, बताया यह भी जा रहा है कि गांव में एक ही खानदान के करीब 11 लोगों ने उस हादसे में अपनी जान गंवाई थी। गांव में चित्कार मची हुई थी। एक साथ उठी 21 अंतिम यात्रा और करुण रूदन सुन हर किसी की आंख नम हो उठी थी। इसके अलावा 25 नवंबर 2015 को अहार थाना क्षेत्र के गांव में एक व्यक्ति की शराब पीने से मौत हो गई थी। जबकि वर्ष 2017 में अक्तूबर माह में औरंगाबाद के गांव सूरजपुर टीकरी में तीन लोगों की जहरीली शराब पीने से मौत हुई थी। वहीं, जुलाई 2017 में भी औरंगाबाद के गांव कसौली में एक व्यक्ति की शराब पीने से मौत हुई थी। इन सब वारदातों के बावजूद प्रशासन आंखें मूंदे बैठा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed