फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   poisonous liquor case

गांव के घर से ही 80 रुपये में बंट रहा था मौत का सामान

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 08 Jan 2021 11:02 PM IST
विज्ञापन
poisonous liquor case
पुलिस गिरफ्त में मुख्य आरोपी कुलदीप। - फोटो : BULANDSHAHR
गांव के घर से ही 80 रुपये में बंट रहा था मौत का सामान
विज्ञापन

बुलंदशहर। सिकंदराबाद के जीतगढ़ी गांव में शराब तस्कर कुलदीप के घर से ही मौत का सामान बंट रहा था। बृहस्पतिवार की शाम छह बजे कुछ लोग गांव के एक छोर पर स्थित शराब तस्कर के घर से ही शाम छह बजे के करीब अस्सी-अस्सी रुपये में पव्वे खरीदकर लाए थे। जिसने भी शराब पी कुछ देर बाद उसी के सीने और आंखों में जलन होने लगी। हालत बिगड़ी तो परिजन अस्पताल लेकर निकले, लेकिन चार लोगों ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। एक की मौत शुक्रवार की सुबह करीब साढ़े दस बजे अस्पताल में हुई।

जीतगढ़ी गांव का ही रहने वाला कुलदीप लंबे समय से पुलिस और आबकारी विभाग की शह पर गांव में ही अवैध से शराब बेचने का काम कर रहा था। गांव में जो उसके खिलाफ बोलने की कोशिश करता वह उसे पुलिस से भी धमकी दिलवा देता। वह खुद भी धमकाता कि ऊपर तक सेटिंग है और उसका कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता। गांव के ही कुछ लोग अक्सर कुलदीप के घर से ही शराब खरीदकर लाते थे। जहरीली शराब पीने से मरने वाले कलुआ के बेटे अनुज ने बताया कि उसके पिता अस्सी रुपये में पव्वा खरीदकर लाए थे। बृहस्पतिवार की शाम शराब पीने के बाद उनकी आंखों और सीने में जलन होने लगी।कलुआ को खून की उल्टियां लगने लगीं तो परिजन उसे अस्पताल के लिए लेकर निकले पर रास्ते में ही उसने करीब 8.40 बजे दम तोड़ दिया। इसी बीच सरजीत की हालत भी शराब की वजह बिगड़ गई और अस्पताल ले जाते समय करीब 8.50 बजे उसकी भी मौत हो गई। रात में करीब चार बजे अस्पताल ले जाते समय सुखपाल और करीब साढ़े चार बजे अस्पताल ले जाते समय सतीश की भी जान चली गई। पन्नालाल ने सुबह करीब साढ़े दस बजे अस्पताल में दम तोड़ा इन सभी के सीने और आंखों में भयंकर जलन हुई और खून की उल्टियां लगीं। सरजीत के परिजनों का कहना है कि रात में ही नौ बजे उन्होंने इस मामले की सूचना डायल 112 पर पुलिस को दी, लेकिन उसके बावजूद किसी की जान नहीं बचाई जा सकी। घटना के बाद गांव में दहशत और सन्नाटा पसर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed