{"_id":"5ff896918ebc3e340058a7cf","slug":"poisonous-liquor-case-bulandshahr-news-gbd21164586","type":"story","status":"publish","title_hn":"...तो ‘चुनावी दारू’ ने पांच जिंदगियों की थामी रफ्तार!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
...तो ‘चुनावी दारू’ ने पांच जिंदगियों की थामी रफ्तार!
विज्ञापन
सीएमओ को निर्देश देते डीएम, मौके पर मौजूद अन्य विभागों के अधिकारी और ग्रामीणों की भीड़।
- फोटो : SIKANDRABAD
...तो ‘चुनावी दारू’ ने पांच जिंदगियों की थामी रफ्तार!
बुलंदशहर। जीतगढ़ी में पांच लोगों की मौत होने के बाद गांव में कई तरह की चर्चाएं हैं। एक घटना में मारे गए एक मृतक के महिला परिजन ने आगामी पंचायत चुनाव में खड़े होने वाले भावी प्रत्याशियों द्वारा शराब पिलाने का आरोप लगाया है। वहीं, मौके पर मौजूद अन्य ग्रामीणों का यह भी आरोप है कि शराब पिलाने के अलावा गांव में रुपये भी बंाटे जा रहे हैं।
गांव जीतगढ़ी निवासी एक मृतक के परिजनों ने बताया कि आगामी चुनाव में खड़े होने वाले कुछ दावेदार बीते एक जनवरी से प्रतिदिन गांव में लोगों को शराब पिला रहे हैं। यह शराब वह आरोपी कुलदीप और अन्य दोनों आरोपियों से खरीदते थे। यही नहीं, ग्रामीणों का आरोप है कि शराब पार्टी के अलावा चुनावी अखाड़े में उतरने के लिए तैयार कुछ लोग रुपये भी बांट रहे हैं। नाम नहीं छापने की शर्त पर कुछ ग्रामीणों ने बताया कि गांव में एक बीडीसी का भावी प्रत्याशी और एक प्रधान प्रत्याशी लगातार लोगों को शराब और पैसे बांट रहे हैं। यही अवैध शराब भी उनके द्वारा बंटवाई और पिलवाई गई थी जो कि आरोपी कुलदीप से खरीदी गई।
डीएम ने गठित की तीन सदस्यीय जांच कमेटी
डीएम रविंद्र कुमार ने सिकंदराबाद में हुए हादसे के जांच के लिए तीन सदस्यीय जांच कमेटी का गठन किया है। डीएम ने शराब पीने से पांच लोगों की मौत की जांच उप आबकारी आयुक्त मेरठ, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व और एसपी क्राइम को सौंपी है। साथ ही उन्होंने टीम को दोषियों की पहचान कर उनका उत्तरदायित्व निर्धारित कर 48 घंटे के भीतर जांच रिपोर्ट पेश करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
चुनाव के लिए गांव में शराब पिलाने के आरोप की भी विस्तृत रूप से जांच की जाएगी। इस दौरान यह तथ्य सही साबित होता है तो संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। - संतोष कुमार सिंह, एसएसपी