फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   poisonous liquer case

ग्रामीणों ने गांव में शराब नहीं बिकने देने, नहीं पीने की ली शपथ

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 07 Feb 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
poisonous liquer case
जीतगढ़ी में अवैध शराब नहीं बिकने देने, नहीं पीने की शपथ लेते ग्रामीण। - फोटो : SIKANDRABAD
ग्रामीणों ने गांव में शराब नहीं बिकने देने, नहीं पीने की ली शपथ
विज्ञापन

सिकंदराबाद। जीतगढ़ी में जहरीली शराब पीने से हुई सात लोगों की मौत और 19 लोगों के बीमार होने की घटना से गांव के लोगों में अभी भी दहशत है। अब ग्रामीणों ने गांव में शराब नहीं बिकने देने और शराब नहीं पीने के लिए मुहिम चलाई है। रविवार को गांव वालों ने एक साथ जमा होकर गांव में शराब नहीं बिकने देने और शराब नहीं पीने की शपथ ली।
आठ जनवरी को तहसील क्षेत्र के गांव जीतगढ़ी में जहरीली शराब पीने से सरजीत, कलुआ, सतीश, सुखपाल, पन्नालाल और भगवत की मौत हो गई थी। वहीं 19 लोगों की हालत खराब हो गई थी। सभी लोगों को उपचार के लिए जनपद के अलावा अन्य जनपदों के अस्पताल में भर्ती कराया था। अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद घर पहुंचे प्रेम सिंह की भी मौत हो गई थी। जहरीली शराब से अपने को खोने के बाद अब गांव के लोग गांव में शराब बंदी के लिए लामबंद हो रहे हैं। गांव के लोग घर-घर जाकर लोगों से शराब नहीं पीने का अनुरोध कर रहे हैं। वही गांव में अवैध शराब की बिक्री को दोबारा से नहीं होने देने के लिए भी प्रयास कर रहे है। गांव की महिलाएं भी इस कार्य में ग्रामीणों का सहयोग कर रही हैं। रविवार को ग्रामीणों ने गांव में अवैध शराब की बिक्री नहीं होने देने और शराब नहीं पीने की शपथ ली। इस दौरान मुख्य रूप से उमाशंकर जाटव, कपिल गौतम, डा. अजय जाटव, विनोद कुमार, रविंद्र, अजयपाल, लेखराज, जगदीश, सतेंद्र, निशांत, सौरभ समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

मृतकों के परिजनों को आर्थिक सहायता की मिली पहली किस्त
सिकंदराबाद। जीतगढ़ी कांड में मृतकों के परिजनों को आर्थिक सहायता की प्रथम किस्त मिल गई है। जीतगढ़ी में जहरीली शराब के सेवन से सात लोगों की मौत हो गई थी। मृतक सतीश और सुखपाल के परिजनों ने बताया कि उनके खाते में सरकार की ओर से मिलने वाली आर्थिक सहायता की राशि 4.13 लाख पहुंच चुकी है। वहीं अन्य मृतकों के परिजनों ने बताया कि उन्हें भी आर्थिक सहायता पहुंचने के बारे में जानकारी दी गई थी। लेकिन अभी तक उनके खाते में आर्थिक सहायता राशि नहीं पहुंची। एसडीएम रविशंकर सिंह ने बताया मृतक सरजीत, कलुआ, सतीश,पन्नालाल, सुखपाल, भगवत के परिजनों के खाते में आर्थिक सहायता की प्रथम किस्त 4.13 लाख पहुंच चुकी है। जल्द की आर्थिक सहायता की अन्य किस्त भी परिजनों के खाते में पहुंच जाएगी। वही मृतक प्रेम सिंह जिसकी मौत उपचार के बाद घर पहुंचने पर 27 जनवरी को हुई थी उसे परिजनों को आर्थिक सहायता मिलने में अभी कुछ समय लगेगा। आर्थिक सहायता दिलाने के लिए कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed