फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   poisonous liquer case

शराब कांड : छह मौतों के जिम्मेदारों को 12 दिन बाद भी हाथ नहीं लगा सकी पुलिस

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 19 Jan 2021 10:29 PM IST
विज्ञापन
poisonous liquer case
शराब कांड : छह मौतों के जिम्मेदारों को 12 दिन बाद भी हाथ नहीं लगा सकी पुलिस
विज्ञापन

सिकंदराबाद। जीतगढ़ी में गत आठ जनवरी को जहरीली शराब से हुई छह लोगों की मौत के जिम्मेदार दो आरोपी लगातार पुलिस को छका रहे हैं। पुलिस गैर जनपदों और राज्यों में आरोपियों की तलाश में खाक छान रही है, लेकिन कोई पुख्ता सुराग उनके हाथ नहीं लग रहा है। दोनों आरोपियों पर बीते दिनों एसएसपी 25-25 हजार रुपये के इनाम की घोषणा भी कर चुके हैं।
थाना क्षेत्र के गांव जीतगढ़ी में गत आठ जनवरी को शराब पीने से छह लोगों की मौत हो गई थी। जबकि, 19 लोग बीमार हो गए थे। जिन्हें उपचार के लिए विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया था। मामले में सिकंदराबाद पुलिस ने मृतक सतीश के भाई देवी प्रसाद की तहरीर पर गांव निवासी आरोपी कुलदीप, मुकेश और यादराम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी थी। वहीं पुलिस जांच के दौरान 13 लोगों के नाम प्रकाश में आए थे। जिसके बाद मामले में आरोपियों की संख्या कुल 16 हो गई थी। गौरतलब है कि मामले में पुलिस अब तक 13 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज चुकी है। जबकि, एक आरोपी की मौत हो चुकी है। वहीं जहरीली शराब की खेप पहुंचाने और बनाने के मुख्य आरोपी खुर्जा नगर क्षेत्र के गांव आसिफपुर नगालिया निवासी मिंकू और टिंकू अभी भी फरार चल रहे हैं। दोनों आरोपियों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित है। पुलिस फरार मिंकू और टिंकू की तलाश में यूपी के अलावा दिल्ली और हरियाणा में भी खाक छान रही है। लेकिन, आरोपी पुलिस को लगातार धता बता रहे हैं।
विज्ञापन

गिरफ्तारी के बाद सामने आएंगे तथ्य
बताया जा रहा है कि आरोपी मिंकू और टिंकू ही जहरीली शराब के खेप क्षेत्र में पहुंचाने और बनाने का कार्य करते थे। उनकी गिरफ्तारी के बाद ही मामले में काफी तथ्य सामने आ सकते हैं। हालांकि, पुलिस दोनों की गिरफ्तारी के लिए पुरजोर कोशिश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई टीमों को लगाया गया है। यूपी, दिल्ली और हरियाणा में विभिन्न स्थानों पर दबिश दी जा रही है। जल्द ही दोनों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- नम्रता श्रीवास्तव, सीओ सिकंदराबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed