{"_id":"5873e4da4f1c1b1829ba9396","slug":"pnb-server-is-down-in-the-fierce-people-put-the-jam","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएनबी में सर्वर डाउन होने से भड़के लोग, लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएनबी में सर्वर डाउन होने से भड़के लोग, लगाया जाम
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Tue, 10 Jan 2017 01:00 AM IST
विज्ञापन
जाम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अरनिया स्थित पीएनबी बैंक में कनेक्टिविटी नहीं होने से कैश निकालने गए ग्रामीणों का गुस्सा सोमवार को फूट गया। गुस्साए ग्रामीणों ने हाईवे पर पहुंचकर जाम लगा दिया। करीब 15 मिनट बाद पहुंची पुलिस ने समझाकर ग्रामीणों को समझाकर जाम खुलवाया।
वहीं, बैंक प्रबंधक का कहना है कि बीएसएनएल की केबल कटने से पिछले तीन दिनों से कनेक्टिविटी नहीं आने से समस्या हो रही है। अरनिया के मुनि स्थित पीएनबी में सोमवार सुबह से ही लोग कैश निकालने के लिए लाइन में लगे थे।
विज्ञापन
सुबह 10 बजे जब बैंक खुला तो कनेक्टिविटी न होने के कारण कामकाज ठप रहा। इससे बैंक के बाहर खड़े ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। गुस्साए ग्रामीणों ने हाईवे पर पहुंचकर जाम लगा दिया। इससे हाईवे पर वाहनों का आवागमन बाधित हो गया और लंबी कतार लग गई।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाकर करीब 15 मिनट बाद जाम खुलवाया। उधर, बैंक प्रबंधक सुनील कुमार का कहना है कि बैंक में पर्याप्त कैश है। बीएसएनएल की केबल कटने से बैंक की कनेक्टिविटी शुक्रवार से ही बाधित है। इससे कैश वितरण में समस्या आ रही है।