फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Pledge taken to give up polythene on Plastic Bag-Free Day.

Bulandshahar News: प्लास्टिक बैग मुक्ति दिवस पर पॉलीथिन छोड़ने का दिलाया संकल्प

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2026 09:44 PM IST
विज्ञापन
स्याना। प्लास्टिक बैग मुक्ति दिवस पर हिंदजन सेवा समिति ने प्लास्टिक व पॉलीथिन के दुष्प्रभावों के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए जन जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान समिति के कार्यकर्ताओं ने संदेश पत्र वितरित कर लोगों से पर्यावरण संरक्षण और जीवन सुरक्षा के लिए प्लास्टिक का उपयोग छोड़ने का संकल्प दिलाया।
विज्ञापन

समिति अध्यक्ष ललित त्रिवेदी ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय प्लास्टिक बैग मुक्ति दिवस मनाने का उद्देश्य प्लास्टिक से पर्यावरण को होने वाले नुकसान के प्रति लोगों को जागरूक करना है। प्लास्टिक और पॉलीथिन मानव जाति, जीव-जंतुओं तथा पर्यावरण के लिए किसी काले जहर से कम नहीं हैं।
विज्ञापन

आधुनिकता और दिखावे की प्रवृत्ति के कारण लोग खरीदारी के लिए कपड़े का थैला साथ ले जाने के बजाय पॉलीथिन का उपयोग कर रहे हैं, जिससे प्रदूषण लगातार बढ़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

समिति के सदस्यों ने लोगों से दैनिक जीवन में कपड़े या अन्य पुन: उपयोग योग्य थैलों को अपनाने और एकल-उपयोग प्लास्टिक का पूरी तरह बहिष्कार करने की अपील की।

अभियान के दौरान पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छ भविष्य के लिए अधिक से अधिक लोगों को प्लास्टिक मुक्त जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया। इस दौरान अभय त्रिवेदी, राहुल राय, नितिन वर्मा, पिंटू शर्मा, राहुल तोमर व अशरफ मीर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed