फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Planting trees and taking a pledge to protect the environment

Bulandshahar News: पौधरोपण कर लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2026 10:04 PM IST
विज्ञापन
Planting trees and taking a pledge to protect the environment
अनूपशहर के परदादा परदादी विद्यालय में पौधारोपण करते अति​थि व करती छात्राएं। स्रोत: संस्थान
बुलंदशहर/डिबाई/अनूपशहर/जहांगीराबाद/बुगरासी/सिकंदराबाद/शिकारपुर/स्याना/औरंगाबाद/बुगरासी। जनपद में शुक्रवार को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। सरकारी, गैर सरकारी संस्थाओं की ओर से सार्वजनिक जगहों पर पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया गया। सभी ने प्रकृति का संतुलन बनाए रखने पर जोर दिया। इस दौरान अधिकारियों के अलावा जनप्रतिनिधि व आमजन भी शामिल हुए। शिक्षण संस्थानों में भी पौधरोपण किया गया। साथ ही जिले भर में एक पेड़ मां के नाम अभियान की भी शुरुआत हुई।
विज्ञापन

मोहन कुटी स्थित वृद्धाश्रम में अग्रसेन मंडल की ओर से किए गए पौधरोपण कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य डॉ. अंतुल तेवतिया शामिल हुईं। उन्होंने बिल्लू पंडित, शंभू सिंह राघव व पूर्व जिला महामंत्री संजय गुर्जर समेत अन्य के साथ पौधे रोपित किए। वन विभाग, जिला पंचायत राज विभाग और जिला ग्राम्य विकास अभिकरण विभाग समेत अन्य विभागों के सहयोग से करीब पांच लाख पौधे रोपित करने का दावा किया गया।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अंतरिक्ष जैन ने पुलिस लाइन परिसर में पौधरोपण किया। इस दौरान अन्य अधिकारी व कर्मचारी भी मौजूद रहे। छत्रपति शिवाजी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में एनसीसी कैडेट व एनएसएस के स्वयंसेवकों ने शिक्षकों संग पौधरोपण किया। इस दौरान विद्यालय की प्रधानाचार्य हर्षिता सांगवान समेत अन्य शिक्षक मौजूद रहे। रेनेसा स्कूल में मुख्य प्रशासक डॉ. अभिराग शर्मा, वरिष्ठ प्रशासक विश्वास शर्मा व प्रधानाचार्य अशोक माथुर समेत विद्यालय के स्टाफ ने पौधा रोपित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आईपी कॉलेज प्रथम परिसर में प्रधानाचार्य डॉ. अरविंद कुमार व असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. यशवंत राय समेत समस्त स्टाफ ने पौधे रोपित किए। बेसिक शिक्षा अधिकारी वीरेंद्र कुमार सिंह ने कार्यालय में पौधरोपण कर एक पेड़ मां के नाम अभियान की शुरुआत की।

डिबाई में भारत विकास परिषद कार्यकर्ताओं ने पौधरोपण किया। इस दौरान विकास वार्ष्णेय, पीपी सिंह व अनुभव गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे। विधायक सीपी सिंह ने कार्यकर्ताओं के साथ दानपुर ब्लॉक के गांव बांधोर स्थित प्राचीन मां आशावरी देवी मंदिर परिसर व कर्णवास स्थित महर्षि दयानंद की तपोस्थली रहे आश्रम में भी पौधरोपण किया। अनूपशहर में नगर पालिका परिषद में ईओ गार्गी त्यागी की अध्यक्षता में वार्ड सदस्य और ब्रांड एंबेसडर, सेनेटरी इंस्पेक्टर, सेनेटरी वर्कर्स की उपस्थिति में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया।
परदादा परदादी इंटर कालेज में वन विभाग के बैनर तले डीएफओ डॉ. हरेंद्र सिंह के नेतृत्व में कार्यक्रम हुआ। पर्यावरण संरक्षण पर चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें दीक्षा, कृष्णा, अनम, मोहिनी व बिनेश को पुरस्कृत किया गया। विधायक संजय शर्मा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे। भाजपा कार्यकर्ताओं ने एसडीपीडी पब्लिक स्कूल व गांव बिरौली बूथ संख्या 328 पर पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। कांग्रेस की डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर प्रज्ञा गौड़ व उपाध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह राघव के नेतृत्व में गांव किशनपुर में पौधे रोपित किए गए।
डीपीबीएस में पर्यावरण संरक्षण व सतत विकास विषय पर संगोष्ठी हुई। इसका आयोजन 41 यूपी बटालियन, एनसीसी, बुलंदशहर के कमान अधिकारी कर्नल प्रियदर्शन चौधरी के निर्देशन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. जीके. सिंह ने की। बुगरासी क्षेत्र के गांव घुंघरावली में अखिल भारतीय शांति व एकजुटता संगठन की ओर से पर्यावरण संरक्षण, पौधरोपण व स्वच्छ वातावरण बनाए रखने पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में अनिल कुमार, दीपक, विक्रम चौधरी, ब्रजेश कुमार, आयुष, देवेंद्र सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। सिकंदराबाद औद्योगिक क्षेत्र की विभिन्न फैक्ट्रियों में पौधरोपण अभियान चलाया गया।
गांव गेंदुपुर शेखपुर स्थित मियावाकी साइट पर गुडलक इंडिया लिमिटेड ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम में कंपनी के निदेशक शंभूनाथ सिंह, एजीएम एचआर अनिल नेगी, मनोज गोसाई, जीएम कोल्ड रोल राजेश कुमार, डीएम (एनवायरनमेंट) विकास वर्मा सहित कर्मचारियों ने सहभागिता की। कोठारी फर्मेंटेशन एंड बायोकेम लिमिटेड में उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, बुलंदशहर के सहयोग से पौधरोपण कार्यक्रम में क्षेत्रीय अधिकारी विमल कुमार, अभियंता सुशील कुमार, सहायक अभियंता अंकित मिश्रा, अवर अभियंता रवि रंजन, सुनील कुमार व ग्राउंडवाटर विभाग के नोडल अधिकारी राहुल शर्मा मौजूद रहे। नयागांव में विधायक लक्ष्मीराज सिंह ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य का संदेश दिया।
शिकारपुर क्षेत्र के श्यामलाल सरस्वती महाविद्यालय में मुख्य अतिथि एमएमएच कॉलेज गाजियाबाद के प्रोफेसर डॉ. हरिदत्त शर्मा व प्राचार्य डॉ. ललित कुमार गुप्ता के साथ शिक्षकों व छात्रों ने पौधरोपण किया। पालिका में अध्यक्ष राजबाला सैनी, सभासद व कर्मचारियों के साथ पौधरोपण किया। स्याना में बाबूजी कल्याण सिंह पार्क में विधायक देवेंद्र सिंह लोधी ने भाजपा कार्यकर्ताओं व अन्य लोगों के साथ पौधे राेपित किए। औरंगाबाद क्षेत्र की अनामिका शुगर मिल परिसर में जिला आबकारी अधिकारी राजेंद्र कुमार, शुगर मिल के उपाध्यक्ष डॉक्टर तेजवीर सिंह ढाका ने संयुक्त रूप से पौधे रोपे।

भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष गिरीश लोधी, दर्शील गौतम ने भी पौधे लगाए। गुलावठी में विधायक लक्ष्मीराज सिंह ने आर्य कन्या इंटर कॉलेज में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ पौधरोपण किया। जहांगीराबाद नगर पालिका अध्यक्ष किशनपाल लोधी के नेतृत्व में हुए पालिका परिसर में हुए कार्यक्रम में नागरिकों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और पर्यावरण को स्वच्छ व सुरक्षित रखने का संकल्प लेने की अपील की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed