{"_id":"67bdda127fd46ef0540c55e7","slug":"pipeline-will-be-laid-at-a-cost-of-rs-3348-lakh-bulandshahr-news-c-133-1-bul1002-130083-2025-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: 33.48 लाख से बिछाई जाएगी पाइप लाइन, मिलेगा भरपूर पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: 33.48 लाख से बिछाई जाएगी पाइप लाइन, मिलेगा भरपूर पानी
विज्ञापन
डिबाई। सराय किशनचंद, सराय बैरूनी और महादेव मोहल्ले में 33.48 लाख रुपये से पाइप लाइन बिछाई जाएगी। यह कार्य पूरा होने पर इन मोहल्लों में पानी की भरपूर आपूर्ति हो सकेगी। नगर पालिका की ओर से पाइप लाइन बिछाने के लिए टेंडर जारी कर दिया गया है।
नगर पालिका अध्यक्ष अरुण सिंघल ने बताया कि सराय किशनचंद, मोहल्ला सराय बरूनी व मोहल्ला महादेव में कई स्थान ऐसे है, जहां पर अभी तक पानी की लाइन नहीं है। ऐसे में इस क्षेत्र के घरों में पानी पहुंचाने के लिए पाइप लाइन बिछाने का निर्णय लिया गया है। ईओ गार्गी त्यागी ने बताया कि मोहल्ला किशनचंद में बिट्टू जोगी जी कालोनी व गालिबपुर रोड समेत कई गलियों में, मोहल्ला सराय बैरूनी में नई बस्ती और मोहल्ला महादेव में नीतू क्लीनिक वाली गली और सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल के पास पाइप लाइन बिछाई जाएगी। इसके साथ ही घरों में पानी की सप्लाई के लिए कनेक्शन दिए जाएंगे। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद दो माह के अंदर पूरा कर लिया जाएगा।