फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Pipeline burst, people worried due to water filling their houses

Bulandshahar News: पाइप लाइन फटी, घरों में पानी भरने से लोग परेशान

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 16 May 2024 10:40 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। नगर के ऊपरकोट क्षेत्र में पानी की पाइप लाइन फटने के कारण कई लोगों के घरों में पानी भर गया। परेशान लोगों ने नगर पालिका अधिकारियों से शिकायत की। अधिकारी पिछले तीन दिन में लीकेज नहीं ढूंढ सके। जिसके चलते लोग परेशान हैं।
विज्ञापन


ऊपरकोट क्षेत्र में विभिन्न मोहल्लों में 20 हजार से अधिक लोग रहते हैं। अंग्रेजों के जमाने में बसे ऊपरकोट क्षेत्र में मिट्टी भुरभुरी है, जिसके कारण मिट्टी के खिसकने का खतरा बना रहता है। पिछले तीन दिन से क्षेत्र में कई लोगों के घरों में पानी भर रहा है। जिसके चलते अब लोगों में डर है कि लीकेज के कारण मिट्टी न खिसक जाए। वार्ड 37 की सभासद फरीदा बेगम ने अधिकारियों को समस्या से अवगत कराया। जिसके बाद नगर पालिका अधिकारियों ने कर्मचारियों को लीकेज की जांच के लिए भेजा, लेकिन बृहस्पतिवार शाम तक लीकेज का पता नहीं चल सका।
विज्ञापन

कर्मचारियों ने सात से अधिक स्थानों पर गड्ढे खोदकर लीकेज की जांच की, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। यदि शीघ्र ही लीकेज का पता नहीं चल सका तो क्षेत्र की भुरभुरी मिट्टी खिसकने की आशंका है। बताया जा रहा है कि जमीन में चूहों ने बिल बनाए हुए हैं, जिसके चलते पानी लीकेज के बाद मकानों में पहुंच रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन




ऊपरकोट क्षेत्र में पानी की लीकेज की शिकायत मिली है। कर्मचारी लीकेज का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं। जल्द लीकेज को ढूंढ कर ठीक करवा दिया जाएगा। - अमित गौतम, एई जलकल विभाग, नगर पालिका
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed