फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Pilgrims traveling in tractor-trolley created ruckus at police station in Bulandshahar collision with bus

बुलंदशहर में गणेश विसर्जन के दौरान बवाल: बस की ट्रॉली से टक्कर के बाद चालक को पीटा, पुलिस से भी नोकझोंक

Thu, 24 Sep 2026 06:22 PM IST
Rahul Kumar Tiwari संवाद न्यूज एजेंसी, बुलंदशहर
संवाद न्यूज एजेंसी, बुलंदशहर Published by: Rahul Kumar Tiwari Updated Thu, 24 Sep 2026 06:22 PM IST
सार

बुलंदशहर में गणेश विसर्जन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली की बस से मामूली टक्कर हो गई। नाराज श्रद्धालुओं ने बस चालक की पिटाई कर दी। पुलिस उन्हें थाने लाई तो वहां भी हंगामा और नोकझोंक हुई।

विज्ञापन
Pilgrims traveling in tractor-trolley created ruckus at police station in Bulandshahar collision with bus
बुलंदशहर में गणेश विसर्जन के दौरान हंगामा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

बुलंदशहर में नेशनल हाईवे 509 अनूपशहर-अलीगढ़ मार्ग स्थित दुराई कल्याण सिंह चौक के पास बृहस्पतिवार शाम को गणेश विसर्जन पर जा रहे श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली और बस की मामूली सी टक्कर हो गई। इसमें ट्रॉली सवार श्रद्धालु भड़क गए और बस चालक को पीट दिया।

विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस श्रद्धालुओं का थाने पर लेकर आई तो उन्होंने वहां हंगामा कर दिया। जहां पर पुलिस व श्रद्धालुओं के बीच नोक - झोंक भी हुई। सीओ डिबाई मधुप सिंह समेत अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे, जिन्होंने श्रद्धालुओं को समझाकर मामला शांत कराया। मामले में किसी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं दी गई।
विज्ञापन


छतारी थाना प्रभारी ने बताया कि बृहस्पतिवार को अलीगढ़ के मथुरा गांव निवासी लोग भगवान श्री गणेश की मूर्ति विसर्जन के लिए अनूपशहर गंगा नदी जा रहे थे। जब वह छतारी दोराहा पर पहुंचे तभी खुर्जा-अतरौली रूट की एक बस की ट्रॉली में टक्कर लग गई। इस पर ट्रॉली सवार श्रद्धालु भड़क गए और उन्होंने बस को रोककर चालक की पिटाई कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराने का प्रयास किया और श्रद्धालुओं को थाने चलने की बात कही। ऐसे में थाना पहुंचने के बाद श्रद्धालुओं ने हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर सीओ मधुप कुमार सिंह भी पहुंच गए, जिन्होंने श्रद्धालुओं को कक्ष में बैठाकर उनसे वार्ता की। सीओ डिबाई मधुप सिंह का कहना है कि रोडरेज की घटना में किसी को कोई चोट नहीं लगी थी। श्रद्धालुओं को समझाकर शांत कर दिया गया है। यदि कोई शिकायत देता है तो जरूर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed