फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Pickup truck carrying meat intercepted; driver arrested.

Bulandshahar News: मीट लेकर जा रही पिकअप पकड़ी, चालक गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2026 10:19 PM IST
विज्ञापन
Pickup truck carrying meat intercepted; driver arrested.
अनूपशहर। मीट लेकर जा रही पिकअप में गोमांस होने की आशंका पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने गाड़ी और चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। बजरंग दल के नगर मंत्री अनुराग पंवार ने तहरीर देते हुए बताया कि गत 13 जुलाई को अलीगढ़-अनूपशहर मार्ग पर एक पिकअप गाड़ी में दो सफेद प्लास्टिक के बैगों में संदिग्ध मीट बरामद हुआ।
विज्ञापन

चालक ने अपना नाम मोहम्मद अमान निवासी गांव पायती कलां, थाना डिडोली, जिला अमरोहा बताया। गाड़ी चालक को पुलिस को सौंप दिया। सीओ अनूपशहर भरत सोनकर ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। गिरफ्तार चालक को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया। मीट के सैंपल को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। जांच रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed