फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Photostat shops and coaching centres will remain closed during the examination

Bulandshahar News: परीक्षा के दौरान बंद रहेंगी फोटोस्टेट की दुकानें और कोचिंग सेंटर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 11 Mar 2026 10:44 PM IST
विज्ञापन
Photostat shops and coaching centres will remain closed during the examination
उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती 2025 की लिखित परीक्षा काे लेकर अ​धिकारियो
बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित उपनिरीक्षक (नागरिक पुलिस) और समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 की लिखित परीक्षा कराने के लिए जिला प्रशासन ने कमर कस ली है। 14 और 15 मार्च को आयोजित होने वाली इस परीक्षा के दौरान आसपास की फोटोस्टेट की दुकानें और कोचिंग सेंटर बंद रहेंगे। बुधवार को कलक्ट्रेट स्थित जिला पंचायत सभागार में आयोजित बैठक में जिलाधिकारी और एसएसपी ने यह निर्देश दिए। जनपद के 11 केंद्रों पर आयोजित होने वाली इस परीक्षा में कुल 13,440 अभ्यर्थी शामिल होंगे।
विज्ञापन

डीएम ने बताया कि परीक्षा 14 और 15 मार्च को दो-दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली पाली सुबह 10 से 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक होगी। प्रत्येक पाली में 3,360 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा की संवेदनशीलता को देखते हुए प्रत्येक केंद्र पर स्टेटिक और सेक्टर मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है। साथ ही, पर्याप्त पुलिस बल को तैनात किया गया है, ताकि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने निर्देश दिए हैं कि परीक्षा वाले दिनों में केंद्रों के आसपास संचालित होने वाले सभी कोचिंग सेंटर और फोटोस्टेट की दुकानें अनिवार्य रूप से बंद रखी जाएंगी। इसके अलावा, केंद्रों पर लगे सीसीटीवी कैमरों और स्ट्रांग रूम की सुरक्षा का भी गहन निरीक्षण किया गया है। बैठक के दौरान जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि सभी 11 परीक्षा केंद्रों पर मूलभूत सुविधाएं जैसे फर्नीचर, शौचालय और बिजली की व्यवस्था कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने सभी केंद्र व्यवस्थापकों और मजिस्ट्रेटों को हिदायत दी कि वे शासन द्वारा जारी निर्देश पुस्तिका का पालन करें। किसी भी स्तर पर लापरवाही मिलने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। बैठक में एसएसपी, वरिष्ठ कोषाधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, एआरटीओ, क्षेत्राधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed