फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Phones were hacked by sending APK files. 4.50 lakh rupees were withdrawn from accounts

Bulandshahar News: एपीके फाइल भेजकर फोन किया हैक.. खातों से निकाल लिए 4.50 लाख रुपये

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 15 Dec 2025 10:23 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। साइबर ठगों ने एपीके फाइल के माध्यम से अधिवक्ता को शिकार बनाया है। नगर कोतवाली क्षेत्र में रहने वाले अधिवक्ता का मोबाइल फोन एक संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने और एपीके फाइल डाउनलोड करने के बाद हैक हो गया। साइबर ठगों ने फोन हैक कर पीड़ित और उनकी पत्नी के बैंक खातों से करीब 4.50 लाख रुपये निकाल लिए। ठगों ने उनके क्रेडिट कार्ड का भी दुरुपयोग किया और एक ऐप के जरिए एक लाख का लोन भी ले लिया।
विज्ञापन


मोहल्ला ईंटारोडी निवासी अधिवक्ता शुभम अग्रवाल ने साइबर क्राइम थाने में शिकायत दर्ज कराई। बताया कि बीते दिनों उन्हें टेलीग्राम पर एक संदिग्ध लिंक प्राप्त हुआ था। गलती से उनके किसी परिजन ने लिंक पर क्लिक कर दिया। लिंक खुलते ही मोबाइल में एक एपीके फाइल अपने आप डाउनलोड हो गई। फाइल डाउनलोड होते ही उनके मोबाइल फोन का पूरा नियंत्रण साइबर ठगों के पास चला गया। ठगों ने उनके बैंक खातों से अलग-अलग ट्रांजेक्शन के जरिए लगभग 4.50 लाख रुपये निकाल लिए। पीड़ित को जब शाम के समय खाते से पैसे निकलने के मैसेज आए, तब उन्हें साइबर ठगी का पता चला।
विज्ञापन

ठगों ने उनके क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करके ऑनलाइन शॉपिंग की और एक मोबाइल ऐप के माध्यम से करीब एक लाख रुपये का लोन भी ले लिया। साइबर पुलिस ने अधिवक्ता की तहरीर पर मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी ने बताया कि साइबर टीम की मदद ली जा रही है और तकनीकी जांच के आधार पर ठगों का पता लगाने और रकम की रिकवरी के लिए कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed