फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Petrol pump not equipped with automotive system

ऑटोमोटिड सिस्टम से लैस नहीं पेट्रोल पंप

Sat, 17 Jun 2017 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो / बुलंदशहर
अमर उजाला ब्यूरो / बुलंदशहर Updated Sat, 17 Jun 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
Petrol pump not equipped with automotive system
पेट्रोल पंप - फोटो : Demo Pic

डीजल और पेट्रोल की कीमत दैनिक आधार पर निर्धारित करने का फैसला आधी अधूरी तैयारी के साथ लागूू कर दिया गया है। आलम यह है कि जिले में 80 पेट्रोल पंप आटोमोटिड सिस्टम से लैस ही नहीं है। ऐसे में पेट्रोल पंप संचालकों को फ्यूल की नई दर का कैसे पता चलेगा।

विज्ञापन


इसकी सही जानकारी नहीं दी गई। संचालकों को सिस्टम से उलट जानकारी हो भी गई तो ग्राहक नई दर पर कैसे एतबार करेंगे। जिले (रूरल-अरबन) में पेट्रोल पंपों की संख्या 120 है। इनमें महज 40 पेट्रोल पंप आटोमोटिड सिस्टम से लैस हैं।
विज्ञापन


ऑटोमोटिड सिस्टम से लैस पेट्रोल पंपों पर ही डीजल-पेट्रोल का दैनिक आधार पर रेट आटोमैटिकली अपडेट होगी। सिस्टम से जो पंप नहीं जुडे़ हैं, उन पंपों के मालिकों के पंजीकृत मोबाइल पर सर्वर से रेट का संदेश भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


 इसके बाद दैनिक मूल्य मशीन में पंप संचालक फीड करेगा। वहीं,   कई पेट्रोप पंपों पर एक दशक    पुरानी मशीनें लगी हुई हैं। पुरानी मशीनों में रेट फीडिंग और डिस-प्ले की सुविधा भी नहीं है। ऐसे में तख्ती पर लिखकर रेट को प्रदर्शित करना पड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed