{"_id":"6adcecc44dd7fd729a0593f5","slug":"pet-exam-roadways-buses-to-operate-from-the-old-bus-stand-bulandshahr-news-c-133-1-bul1004-169158-2026-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीईटी : पुराने बस अड्डे से चलेगी रोडवेज बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीईटी : पुराने बस अड्डे से चलेगी रोडवेज बसें
विज्ञापन
बुलंदशहर। जिले में प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) के अभ्यर्थियों के लिए निगम की बसों का संचालन शनिवार से शुरू हो गया है। यह परीक्षा 25, 30 अक्तूबर और एक नवंबर को दो-दो पालियों में आयोजित की जाएगी। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) की इस परीक्षा के लिए जिले में 27 केंद्र बनाए गए हैं।
बुलंदशहर डिपो के एआरएम परमानंद ने बताया कि जिले से 47,078 अभ्यर्थी गौतमबुद्धनगर, बिजनौर और शामली परीक्षा देने जाएंगे। इनमें 14,400 महिला अभ्यर्थी गौतमबुद्धनगर जाएंगी, जबकि 17,528 बिजनौर और 15,150 शामली परीक्षा देंगे। वहीं, बागपत, आगरा, फिरोजाबाद, सहारनपुर व हरियाणा से कुल 71,361 अभ्यर्थी बुलंदशहर के 27 केंद्रों पर परीक्षा देने आएंगे।
अभ्यर्थियों के आवागमन के लिए प्रतिदिन 90-90 बसों का संचालन होगा। आगरा-फिरोजाबाद मार्ग पर 40 बसें और बिजनौर-शामली मार्ग पर 30 बसें आरक्षित की गई हैं। गौतमबुद्धनगर के लिए 15 बसें व सहारनपुर मार्ग के लिए पांच बसें चलाई जाएंगी। इन सभी का संचालन शनिवार शाम से शुरू हो गया है। सभी बसों पर दो-दो चालक रहेंगे और वे अभ्यर्थियों को वापस भी लेकर आएंगी। बसों के आवागमन के लिए प्रभारी व केंद्र प्रभारी की ड्यूटी लगाई गई है। साथ ही भूड़ चौराहे पर छह कर्मियों की अलग-अलग समय में ड्यूटी लगाई गई है।