फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   270 couples tied the knot through the 'saat phere' (seven rounds) ritual, 32 couples had their 'nikah' (Islamic marriage ceremony) solemnized, and wedding music played.

Bulandshahar News: 270 जोड़ों ने लिए सात फेरे, 32 का पढ़ा गया निकाह, बजी शहनाई

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 24 Oct 2026 11:10 PM IST
विज्ञापन
270 couples tied the knot through the 'saat phere' (seven rounds) ritual, 32 couples had their 'nikah' (Islamic marriage ceremony) solemnized, and wedding music played.
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में नवदंपतियों पर पुष्पवर्षा करते सिकंदराबाद विधायक लक्ष्मीराज 
बुलंदशहर। नगर के नुमाइश मैदान में शनिवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत आयोजित समारोह में 302 जोड़ों ने नए जीवन की शुरुआत की। इनमें 270 हिंदू जोड़ों ने सात फेरे लिए, जबकि 32 मुस्लिम जोड़ों का निकाह पढ़ा गया। समारोह में पहुंचे जनप्रतिनिधियों ने नवदंपतियों को आशीर्वाद देकर उनके सुखी दांपत्य जीवन की कामना की। नवविवाहित जोड़ों और उनके परिजनों में उत्साह देखने को मिला।
विज्ञापन

विवाह समारोह में सदर विधायक प्रदीप चौधरी, स्याना विधायक देवेंद्र सिंह लोधी और सिकंदराबाद विधायक लक्ष्मीराज सिंह शामिल हुए। लक्ष्मीराज सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना आर्थिक रूप से कमजोर और जरूरतमंद परिवारों के लिए महत्वपूर्ण पहल है। इससे बेटियों के विवाह में आर्थिक सहयोग मिलता है। उन्होंने पात्र परिवारों से योजना का लाभ उठाने की अपील की।
विज्ञापन

प्रदीप चौधरी ने कहा कि योजना समाज में समानता, सामाजिक समरसता और बेटियों के सम्मान को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। उन्होंने मिशन शक्ति का उल्लेख करते हुए महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला समाज कल्याण अधिकारी रंजना सिंह ने बताया कि योजना के तहत 270 जोड़ों के विवाह समारोह में 2.70 करोड़ रुपये खर्च किए गए। प्रत्येक पात्र नवविवाहित जोड़े के लिए 64 हजार रुपये की आर्थिक सहायता, 21 हजार रुपये मूल्य की विवाह सामग्री और 15 हजार रुपये आयोजन पर खर्च किए गए। इस दौरान जोड़ों के साथ पहुंचे परिजनों के लिए भोजन का भी प्रबंधन किया गया।

समारोह में जिला विकास अधिकारी रिजवान अहमद, जिला ग्राम्य विकास अभिकरण अधिकारी दीपक यादव, डीएसटीओ जोगेंद्र यादव, उत्तर प्रदेश राज्य आजीविका मिशन के उपायुक्त स्वत: रोजगार सूबेदार सिंह समेत अनूपशहर व बुलंदशहर के खंड विकास अधिकारियों सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। अतिथियों ने सभी नवदंपतियों को सुखी और समृद्ध वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed