फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   People upset due to five hours power cut in 12 colonies of Khurja

Bulandshahar News: खुर्जा की 12 कॉलोनियों में पांच घंटे बिजली कटौती से लोग परेशान

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jan 2024 12:24 PM IST
विज्ञापन
People upset due to five hours power cut in 12 colonies of Khurja
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खुर्जा। कालिंदी कुंज और बिजली घर नंबर-5 उपकेंद्र पर मरम्मत कार्य के चलते शनिवार सुबह करीब पांच घंटे का शटडाउन रखा गया। शहर की करीब 12 कॉलोनियों में सुबह छह बजे से 11 बजे तक आपूर्ति बाधित रही। ऐसे में पानी की किल्लत भी बनी रही।

दोपहर बाद भी तीन से चार घंटे तक कटौती का सामना करना पड़ा। इसमें नवदुर्गा शक्ति मंदिर कॉलोनी, सिद्धेश्वर मंदिर कॉलोनी, कालिंदी कुंज कॉलोन, चमन विहार, मुरारी नगर, प्रीत विहार और अन्य कॉलोनी शामिल हैं। सुबह के समय बिजली कटौती के कारण घरेलू कार्य भी नहीं हो सके। दुकानों पर भी अंधेरा पसरा रहा। दोपहर बाद दो से तीन बजे और शाम चार से पांच बजे आपूर्ति बाधित रही। दिनभर बिजली कटौती का खेल चलता रहा। मुरारी नगर निवासी गोलू चौधरी का कहना है कि बिजली कटने के कारण पानी की दिक्कत बनी रही। इन्वर्टर भी बंद हो गए। दोपहर में आपूर्ति कई घंटे प्रभावित रही। एसडीओ का कहना है कि सुबह के समय शटडाउन लिया गया था। दोपहर में कोई कटौती नहीं की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed