{"_id":"6661ef480d7bbdfead0221d5","slug":"people-troubled-by-waterlogging-in-chhasiyawada-bulandshahr-news-c-140-1-skd1001-102920-2024-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: छासियावाड़ा में जलभराव से लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: छासियावाड़ा में जलभराव से लोग परेशान
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सिकंदराबाद। ईओ के आश्वासन के बाद भी समस्या का समाधान नहीं होने से छासियावाड़ा के लोग जलभराव से परेशान हैं। जलभराव की समस्या के समाधान की मांग को लेकर मोहल्लेवासियों ने बुधवार को पालिका पहुंचकर ईओ का घेराव किया था। आश्वासन के बाद भी समाधान नहीं होने से लोगों में आक्रोश है।
नगर हाईवे किनारे नाला निर्माण का कार्य किया जा रहा है। मोहल्ला छासियावाड़ा का पानी खुर्जा गेट पुलिस चौकी के पास उक्त नाले में गिरता है। निर्माण कार्य के कारण मोहल्ले के पानी को रोक दिया गया है। इससे मोहल्ले के लोग पिछले कई दिनों से जलभराव की समस्या से जूझ रहे हैं। जलभराव के कारण लोगों का आना-जाना मुश्किल हो गया है। लोग अपने घरों में कैद होने के मजबूर हैं। वहीं, किसी कार्य से बाहर आने जाने के लिए उन्हें गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ता है। समस्या के समाधान किए जाने की मांग को लेकर मोहल्लावासियों ने बुधवार को पालिका पहुंच ईओ का घेराव किया था।
ईओ ने पंपिंग सेट के माध्यम से मोहल्ले के पानी की निकासी की व्यवस्था किए जाने का आश्वासन दिया था। मोहल्ले के लोगों ने बताया कि ईओ के आश्वासन पर जल निकासी के लिए पंपिंग सेट तो लगाया गया मगर उसे कुछ देर ही चलाया गया। जिसके चलते मोहल्ले में जलभराव की समस्या जस की तस बनी हुई है और उन्हें जलभराव की समस्या से जूझना पड़ रहा है। मोहल्ले में जलभराव के कारण जहां वह गंदगी की मार झेल रहे हैं वही संक्रामक रोगों के फैलने की आशंका भी उन्हें डरा रही है। जलभराव की समस्या का समाधान नहीं होने से लोगों में रोष व्याप्त है। ईओ रविंद्र कुमार ने बताया कि नाला निर्माण करने वाले ठेकेदार को मोहल्ले के पानी की निकासी की व्यवस्था करने के लिए निर्देशित किया गया था। मामले की जानकारी कर समस्या का समाधान किया जाएगा।