फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   People panicked after crocodile was spotted in the pond, investigation started

Bulandshahar News: तालाब में मगरमच्छ दिखने से लोगों में दहशत, जांच शुरू

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jul 2026 10:36 PM IST
विज्ञापन
People panicked after crocodile was spotted in the pond, investigation started
छतारी। क्षेत्र के लालगढ़ी गांव में स्थित तालाब में मगरमच्छ दिखने से लोगों में दहशत फैल गई है। तालाब में तैरते मगरमच्छ का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुिष्ट नहीं करती है।
विज्ञापन

गांव निवासी विमल ने बताया कि तालाब में मगरमच्छ लगातार देखा जा रहा है और उसने वहीं अपना डेरा जमा लिया है। तालाब के पास ही किसानों के खेत हैं। ऐसे में अब ग्रामीण अपने खेतों में काम पर जाने से कतरा रहे हैं। गांव में डर और दहशत का माहौल है और लोग बच्चों व मवेशियों की सुरक्षा को लेकर काफी चिंतित हैं।
विज्ञापन

मगरमच्छ की मौजूदगी से बने खतरे को देखते हुए ग्रामीणों और गांव के लोगों ने वन विभाग की टीम से तुरंत संज्ञान लेने की अपील की है। ग्रामीणों की मांग है कि वन विभाग की टीम जल्द से जल्द गांव पहुंचकर तालाब से मगरमच्छ को सुरक्षित पकड़कर किसी सुरक्षित नदी या जलाशय में छोड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, वन विभाग के क्षेत्रीय अधिकारी आदित्य सिंह का कहना है कि मामले की जानकारी मिली थी। इस पर टीम को जांच करने के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed