फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   People of Ward-2 staged a protest against the Municipality

Bulandshahar News: नगर पालिका के विरोध में वार्ड-2 के लोगों ने दिया धरना

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 01 Feb 2025 10:18 PM IST
विज्ञापन
People of Ward-2 staged a protest against the Municipality
खुर्जा की भीमनगर कॉलेनी में धरने पर बैठे स्थानीय लोग। संवाद
खुर्जा। वार्ड नंबर-2 स्थित भीम नगर कॉलोनी में शनिवार को स्थानीय लोग नगर पालिका के विरोध में धरने पर बैठ गए। लोगों के अनुसार पालिका ने पिछले चार साल में काई विकास कार्य नहीं किया है। ऐसे में उन्हें जलभराव, गंदगी व पानी की किल्लत से जूझना पड़ता है। अधिकारियों ने आश्वासन देकर छह घंटे बाद धरना समाप्त कराया।
विज्ञापन


स्थानीय निवासी कैलाश गौतम ने बताया कि वर्ष 2021 में नगर निकाय क्षेत्र का विस्तार किया गया था। इसमें नगर पालिका में कई कॉलोनी शामिल की गई थी, जिसमें भीम नगर कॉलोनी भी है। इसमें करीब 15 हजार से अधिक घर हैं।
विज्ञापन


कॉलोनियों में सड़क व नाली नहीं है। ऐसे में अक्सर जलभराव की समस्या बनी रहती है। पानी की पाइपलाइन तीन साल पहले बिछाई गई थी, मगर कनेक्शन व सप्लाई चालू नहीं हो सकी। कई बार इसकी शिकायत अधिकारियों से की गई, मगर सुनवाई नहीं हो सकी। इसी के चलते शनिवार सुबह नौ बजे धरना शुरू किया गया। इसमें बंटी, सिद्धार्थ, नवीन, शांति देवी, प्रमोद देवी, गौरा देवी, संता देवी, चंद्रावती, बर्फी, पर्वती, मोनू, राहुल कुमार, जसवंत सिंह, गोविंद सैनी, अमरपाल सिंह, मिथुन सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


धरना स्थल पर सफाई निरीक्षक रोबिन कुमार, जेई निर्माण भीष्म सिंह, जल जेई प्रवीण कुमार ने लोगों से बात कर धरना खत्म करवाया। एसडीएम दुर्गेश सिंह और नगर पालिका अध्यक्ष अंजन सिंघल ने एक माह में सड़क निर्माण और अगले दो माह में अन्य कार्य करवाने का आश्वासन दिया।

--------------------
Iधरने की सूचना मिली थी। इसमें लोगों से वार्ता कर उनकी समस्याएं सुनी गई। नए वार्ड विकास कार्य मद के तहत सड़क व नाली निर्माण का कार्य होगा। जल्द कार्य शुरू कराए जाएंगे। - दुर्गेश सिंह, एसडीएम खुर्जा।I
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed