फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   People kept getting worried for buses, the city kept struggling with traffic jams.

Bulandshahar News: बसों के लिए परेशान होते रहे लोग, जाम से जूझता रहा शहर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 18 Oct 2025 10:29 PM IST
विज्ञापन
People kept getting worried for buses, the city kept struggling with traffic jams.
भूड़ चौराहे पर लगा जाम। संवाद
बुलंदशहर। दिवाली का त्योहार मनाने के लिए शनिवार शाम से लोगों का अपने घर जाने का सिलसिला शुरू हो गया। यात्रियों को राहत देने के लिए उत्तर प्रदेश परिवहन निगम ने बसों के फेरे बढ़ा अतिरिक्त बसों का संचालन जरूर किया है। बावजूद इसके लोगों को बसों के लिए इंतजार करना पड़ा। कई स्थानों पर लोग खिड़कियों पर लटककर सवारी करने के लिए मजबूर हुए। अधिकांश जगह यात्री सड़क किनारे खड़े होकर बस का इंतजार करते नजर आए तो वहीं, बस में अधिकांश को सीट नहीं मिली। नगर में पूरे दिन लोगों को जाम की समस्या से जूझना पड़ा।
विज्ञापन

दिवाली के चलते शनिवार से सरकारी एवं निजी संस्थानों में अवकाश शुरू हो गए तो लोग अपने-अपने घर पर दिवाली मनाने के लिए निकल पड़े। जिले में काफी संख्या में दूर-दराज के लोग रहकर नौकरी एवं व्यवसाय कर रहे हैं। यात्रियों को राहत देने के लिए उत्तर प्रदेश परिवहन निगम ने 18 अक्तूबर से बसों के फेरे बढ़ाते हुए अतिरिक्त बसें भी रोड पर उतारीं हैं। सर्वाधिक बसें दिल्ली रूट पर चलाई गईं लेकिन अन्य रूट पर बसों की कमी के चलते यात्रियों को परेशानियां हुई। राजीव ने बताया कि बदायूं जाने के लिए निकले हैं। करीब 30 मिनट से बस के इंतजार में खड़े हैं लेकिन बदायूं के लिए बस नहीं मिल रही। एक आई थी वो प्राइवेट होने के साथ भरी हुई थी। अलीगढ़ जा रहीं महिला कुसुम ने बताया कि बच्चों संग घर जाने के लिए निकली हूं। अलीगढ़ के लिए कोई खाली बस नहीं आ रही। जो आई थी वह भरी हुई थी। इसी तरह अन्य यात्री भी खाली बस के आने का इंतजार करते नजर आए।
विज्ञापन


जाम से जूझते रहे लोग
त्योहार के चलते शनिवार को पूरे दिन शहर में जाम के हालात बने रहे। सबसे ज्यादा परेशानी लोगों को भूड़ चौराहा, अंसारी रोड चौराहा, बूरा बाजार चौराहा, स्याना रोड, कालाआम से दिल्ली रोड पर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट...
दिवाली को लेकर सभी बसों के फेरे बढ़ा दिए गए हैं। सर्वाधिक बसें दिल्ली रूट पर संचालित की जा रही हैं। बस अड्डे पर किसी भी यात्री को परेशानी नहीं होने दी गई। - परमानंद, एआरएम बुलंदशहर डिपो

भूड़ चौराहे पर लगा जाम। संवाद

भूड़ चौराहे पर लगा जाम। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed