{"_id":"6898c0f348aa993f31078f81","slug":"people-are-returning-after-rakshabandhan-buses-are-crowded-bulandshahr-news-c-133-1-bul1004-138660-2025-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: रक्षाबंधन के बाद लौट रहे लोग, बसों में उमड़ी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: रक्षाबंधन के बाद लौट रहे लोग, बसों में उमड़ी भीड़
विज्ञापन
बुलंदशहर। रक्षाबंधन त्योहार संपन्न होने के बाद अब घर वापसी व नौकरी पर वापस जाने के लिए लोगों के जाने का सिलसिला रविवार सुबह से शुरू हो गया। इससे नगर के रोडवेज बस अड्डे से लेकर चौराहों पर यात्रियों की भीड़ रही। अधिकांश रूट पर निगम की बसों का संचालन न होने पर यात्रियों को निजी एवं डग्गामार वाहनों में सफर करना पड़ा।
त्योहार मनाने के बाद शनिवार शाम से दूर-दराज से आए नौकरी पेशा लोग वापस होने लगे। बस अड्डे पर पहुंचने के बाद लोग खाली बस में चढ़ते हुए नजर आए। इस दौरान सबसे अधिक भीड़ दिल्ली मार्ग पर जाने वाली बसों में रही। वहींं, बदायूं, आगरा-अलीगढ़ मार्ग के लिए लोगों को चौराहों पर खड़े होकर इंतजार करना पड़ा। अलीगढ़ जा रहे यात्री राजेश ने बताया कि काफी देर तक भूड़ चौराहे पर परिजनों संग खड़ा रहना पड़ा। रोडवेज की जगह निजी बस से जाना पड़ेगा।
वर्जन
बस के अड्डे पर आते ही रवाना किया जाता रहा। किसी भी बस को अधिक समय तक अड्डे पर नहीं रुकने दिया गया। बसों का संचालन 12 अगस्त तक जारी रहेगा। - परमानंद, एआरएम, बुलंदशहर डिपो