फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   People are in bad condition due to power cuts from cities to villages

Bulandshahar News: शहर से लेकर देहात तक बिजली कटौती से लोगों का बुरा हाल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 05 Sep 2025 10:37 PM IST
विज्ञापन
People are in bad condition due to power cuts from cities to villages
बुलंदशहर। झमाझम बारिश और बीच-बीच में निकली धूप के बीच बिजली कटौती ने लोगों को खूब परेशान किया हुआ है। शुक्रवार को शहरी क्षेत्र में पांच घंटे से अधिक की बिजली कटौती हुई, तो देहात में 10 घंटे तक की कटौती ने लोगों को बेहाल कर दिया। हर आधे घंटे पर हुई कटौती से बिजली के उपकरण भी शो-पीस बने हुए हैं।
विज्ञापन


नगर के हाइडिल कालोनी, राधा नगर, अंसारी रोड, बाईपास रोड, शास्त्री नगर, ऊपरकोट, मोहल्ला मदरसा, साठा रोड, सब्जी मंडी, देवीपुरा, कृष्णा नगर समेत अन्य कालोनियों में दिन भर बिजली की आंख मिचौली जारी रही। देवीपुरा निवासी योगेश गुप्ता ने बताया कि छोटे व्यापारियों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। न केवल व्यापार प्रभावित हो रहा है, बल्कि घरों में बच्चे और बुजुर्गों को गर्मी से जूझना पड़ रहा है। आदर्श नगर निवासी नितिन कुमार ने बताया कि बिजली आपूर्ति के हालातों में सुधार नहीं हो रहा है।
विज्ञापन


गांव याकूबपुर निवासी कुलदीप ने बताया कि गांव में बिजली आपूर्ति के हालात खराब हैं। कोई भी सुनवाई करने के लिए तैयार नहीं है। कई बार ऊर्जा निगम के अधिकारियों से भी शिकायत की गई लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। धतूरी निवासी अशोक कुमार ने बताया कि बिजली कटौती के कारण घरों के उपकरण भी काम नहीं कर रहे हैं। इन्वर्टर भी चार्ज नहीं हो पा रहे हैं। मांग की कि जल्द से जल्द बिजली संकट से निजात दिलाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन




ट्रांसफार्मर फुंकने से 24 घंटे से आपूर्ति ठप

नरौरा। नगर के दीनदयाल चौराहे पर पानी टंकी वाटर हेड टैंक परिसर के पास लगा हुआ ट्रांसफार्मर 24 घंटे से फुंका पड़ा है। लोगों के मुताबिक बृहस्पतिवार रात को ट्रांसफॉर्मर फुंका था। शुक्रवार रात समाचार लिखे जाने तक भी इसे बदला नहीं गया है। जिसके चलते करीब 50 घरों के 250 से अधिक लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। अधिकारियों के मुताबिक नया ट्रांसफार्मर लगाने के लिए प्रक्रिया चल रही है और शनिवार को बिजली आपूर्ति चालू कर दी जाएगी।


जिले में बिजली कटौती की स्थिति -----
क्षेत्र कटौती
बुलंदशहर 5-6 घंटे
सिकंदराबाद 6-7 घंटे
ककोड़ 6-7 घंटे
जहांगीराबाद 6-8घंटे
अहार 8-10 घंटे
बुगरासी 8-10 घंटे
सलेमपुर 8-10घंटे
छतारी 10-11 घंटे
डिबाई 10-11 घंटे
खुर्जा 6-8 घंटे

कोट --

बिजली लाइनों में फाल्ट व ब्रेकडाउन के कारण स्थिति खराब हो रही है। समस्या को दूर करने के लिए कर्मचारी काम कर रहे हैं। अधिकतर स्थानों की बिजली आपूर्ति सुचारू हो चुकी है। शेष स्थानों पर भी शीघ्र ही आपूर्ति चालू करा दी जाएगी। --- संजीव कुमार, मुख्य अभियंता, ऊर्जा निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed