फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   People are enraged by damage to br ambedkar statue in Shiv Colony

Bulandshahar: शिव कॉलोनी में बाबा साहब की प्रतिमा को नुकसान पहुंचाए जाने से भड़के लोग, पुलिस को दी तहरीर

Wed, 31 Dec 2025 05:31 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, खुर्जा जंक्शन (बुलंदशहर)
संवाद न्यूज एजेंसी, खुर्जा जंक्शन (बुलंदशहर) Published by: आकाश दुबे Updated Wed, 31 Dec 2025 05:31 PM IST
सार

खुर्जा जंक्शन स्थित शिव कॉलोनी के आंबेडकर पार्क में प्रतिमा लगी थी। बुधवार सुबह लोगों ने प्रतिमा के हाथ को क्षतिग्रस्त देखा और पुलिस को सूचना दी।

विज्ञापन
People are enraged by damage to br ambedkar statue in Shiv Colony
क्षतिग्रस्त प्रतिमा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बुलंदशहर की शिव कॉलोनी के भीम राव आंबेडकर पार्क में लगी बाबा साहब की प्रतिमा को किसी अज्ञात ने क्षतिग्रस्त कर दिया। इसके विरोध में बुधवार सुबह गुस्साए ग्रामीणों और जाटव समाज के लोग इकट्ठा हो गए और पंचायत की। साथ ही पुलिस को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की।

विज्ञापन


मैना मौजपुर गांव के शिव कॉलोनी निवासी पवन कुमार ने बताया कि पार्क में बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा लगी है। जहां लोग निरंतर कार्यक्रम भी करते हैं और समाज की पंचायतें भी होती हैं। इसी बुधवार सुबह जब स्थानीय लोग पार्क में गए तो देखा कि बाबा साहब की प्रतिमा क्षतिग्रस्त थी। उन्होंने सभी ग्रामीणों को सूचना दी।

विज्ञापन
Trending Videos

सूचना पर गांव के लोग, जाटव समाज के लोग और बहुजन समाजवादी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष सतीश सागर कार्यकर्ताओं के साथ पहुंच गए। सतीश सागर ने बताया कि मौके पर जाकर देखा गया कि प्रतिमा को हाथ और सिर की तरफ से क्षतिग्रस्त किया गया था, जिसमें ईंट से चोट के निशान थे। जो देख कर प्रतीत हो रहा था कि किसी अज्ञात ने जानबूझकर क्षतिग्रस्त किया है।

विज्ञापन

यदि कोई कह रहा है कि बच्चों ने खेलते हुए क्षतिग्रस्त किया है तो वह गलत बयान है। घटना के बाद से ग्रामीणों में काफी रोष है। ऐसे में मौके पर पहुंच कर पंचायत की गई और पुलिस व आपसी सहयोग से नई प्रतिमा लगाने का निर्णय लिया गया है। प्रतिमा को क्षतिग्रस्त करने वाले आरोपी कार्रवाई के लिए स्थानीय ग्रामीणों ने पुलिस को तहरीर दी है।

विज्ञापन

इस दौरान बलराज गौतम, प्रमोद सागर, विवेक कुमार, दीपक, सोनू, जीतेंद्र सिंह, ओम प्रकाश, राजकुमार प्रधान, लोकेश, राहुल, रोहित गौतम आदि मौजूद रहे। वहीं घटना की सूचना पर सीओ शोभित कुमार व खुर्जा कोतवाली पुलिस टीम मौके पर पहुंची और लोगों को समझाकर शांत किया।

किसी ने प्रतिमा क्षतिग्रस्त नहीं की है। बच्चों के खेलते हुए गेंद से क्षतिग्रस्त हो गई है। कॉलोनी में मामला शांत है। स्थानीय लोग आपसी सहयोग से नई प्रतिमा लगवा रहे हैं। - शोभित कुमार, सीओ खुर्जा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed