फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Pawan killed for 20 lakh FD and three bighas of land

Bulandshahar News: 20 लाख की एफडी और तीन बीघे जमीन के लिए किया पवन का कत्ल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 26 Mar 2023 10:45 PM IST
विज्ञापन
Pawan killed for 20 lakh FD and three bighas of land
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हापुड़। हाफिजपुर थाना क्षेत्र के गांव चितौली में पवन की हत्या उसके बड़े भाई ने 20 लाख रुपये की एफडी और तीन बीघा जमीन के लालच में की थी। पुलिस की पूछताछ में आरोपी को अपने किए पर कोई पछतावा दिखाई नहीं दिया। रविवार को पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया।
गांव चितौली निवासी पवन कुमार उर्फ टिल्लू (55) शराब पीने का आदी था। शराब के कारण ही उसे 12 साल पहले फौज की नौकरी से निकाल दिया गया था। नौकरी के दौरान ही उसकी शादी भी हुई थी, लेकिन शराब के कारण ही जल्दी ही उसकी पत्नी भी उसे छोड़कर चली गई। अब वह अपने भाई सुनील और मां के साथ गांव में रहता था। दो मार्च से वह लापता था।
विज्ञापन

शनिवार को पुलिस को गोपनीय सूचना मिली कि भाई सुनील ने उसकी हत्या कर दी है। सूचना पर पुलिस ने सुनील को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने सनसनीखेज खुलासा किया। सीओ वरुण कुमार मिश्रा ने बताया कि पूछताछ में सुनील ने बताया कि दो मार्च को वह टै्रक्टर ट्राली से भाई पवन के साथ खेत पर जा रहा था। इसी दौरान सुनील ने बलकटी से पवन की गर्दन पर वार कर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद बोरी में शव को डालकर उसे खेत पर ले गया और सूखे पड़े एक कुएं उसकी शव को दबा दिया। पुलिस ने शनिवार शाम उसकी निशानदेही पर कुएं से शव बरामद कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन साल पहले फ्रेट कॉरिडोर के निर्माण के दौरान दोनों भाई की जमीन का अधिग्रहण किया गया था। संयुक्त खाते में करीब 40 लाख रुपये आए थे। पवन ने अपने हिस्से के रकम 20 लाख की एफडी कराई गई थी, जिसमें सुनील नोमिनी था। इसके अलावा दोनों भाईयों के हिस्से में करीब दस बीघा जमीन और आ रही है। पवन अपने हिस्से की जमीन को भी बेचना चाह रहा था। ऐसे में सुनील ने उसकी हत्या की साजिश रची।

आरोपी सुनील ने भाई की हत्या करने के बाद उसके शव को खेत पर ट्यूबवेल के सूखे कुएं में ले जाकर दबा दिया था। शव से आने वाली दुर्गंध को दबाने के लिए वह एक मुर्गी फार्म से बोरों में भरकर मुर्गी की बीट भरकर लाया और उसे कुएं के गड्ढे में भर दिया। इसके बाद उसने मां और गांव वालों से जाकर कहा कि भाई नाराज होकर कहीं चला गया है। कुछ दिन धक्के खाने के बाद खुद गांव लौट आएगा। लेकिन जब पवन कई दिनों तक भी घर नहीं लौटा तो ग्रामीणों को शक हुआ और इसकी सूचना पुलिस को दे दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed