फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Patriotic songs echoed in the Jawan-Kisan Shaurya Tiranga Yatra

Bulandshahar News: जवान-किसान शौर्य तिरंगा यात्रा में गूंजे देशभक्ति के तराने, कलक्ट्रेट पर धरना-प्रदर्शन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 21 Aug 2025 10:30 PM IST
विज्ञापन
Patriotic songs echoed in the Jawan-Kisan Shaurya Tiranga Yatra
नगर में निकाली गई जवान-किसान शौर्य तिरंगा रैली में शामिल भाकियू चढूनी के कर्यकर्ता व किसान। स्र
बुलंदशहर। भारतीय किसान यूनियन चढूनी ने बृहस्पतिवार को नगर में जवान-किसान शौर्य तिरंगा यात्रा निकाली। यात्रा के दौरान देशभक्ति के गीतों की गूंज रही। वहीं, यात्रा में शामिल किसान कलक्ट्रेट पर पहुंचे और धरना-प्रदर्शन किया। जब कोई अधिकारी ज्ञापन न लेने नहीं पहुंचा तो उनका गुस्सा फूट पड़ा और जमकर नारेबाजी की। इस दौरान कलक्ट्रेट के गेट पर जाम की समस्या बनी रही।
विज्ञापन

भूड़ चौराहा से जवान-किसान शौर्य तिरंगा यात्रा की शुरूआत हुई। इसमें ट्रैक्टर समेत अन्य वाहन भी शामिल रहे। यात्रा यहां से चलकर कालाआम पहुंची। यहां शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित कर अपनी मांगों का ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपने के लिए किसान कलक्ट्रेट पर पहुंचे। देर तक जब कोई अधिकारी ज्ञापन लेने नहीं पहुंचे तो वह प्रदर्शन करते हुए धरने पर बैठ गए। काफी जद्दोजहद के बाद वह कलक्ट्रेट में प्रवेश कर गए और तब जाकर उनका ज्ञापन लिया।
विज्ञापन

इसके बाद पूर्व राज्यपाल सतपाल मलिक व मनीषा के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस दौरान जाम की समस्या बनने से वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। पहले भूड़ चौराहे से कालाआम और फिर कलक्ट्रेट के बाहर वाहन चालकों व राहगीरों को करीब दो घंटे तक जाम से जूझना पड़ा। जाम खुलने के बाद ही सभी ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

एनसीआर अध्यक्ष चौधरी कुलदीप गुड्डू और जिला अध्यक्ष सुनील लोधी ने बताया कि हर वर्ष की तरह स्वतंत्रता की लड़ाई में अपना बलिदान देने वाले स्वतंत्रता सेनानियों के स्मरण में उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए जवान-किसान शौर्य तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। जिला प्रशासन के माध्यम से किसानों की मांगों का ज्ञापन राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को भेजा गया। इसमें मुख्य अतिथि राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रतन सिंह पहलवान, राष्ट्रीय महासचिव मनोज नागर, विशिष्ठ अतिथि सोनपाल चौहान शामिल रहे। राष्ट्रीय महासचिव मास्टर मनोज नागर एवं राष्ट्रीय सचिव सोनपाल चौहान के नेतृत्व में निकाली गई तिरंगा यात्रा में पूर्व सैनिक भी शामिल रहे। इस दौरान मंडल अध्यक्ष सोनू तेवतिया, युवा जिला अध्यक्ष रोहित चौधरी, सुनील लोधी, सुदेश प्रधान, वीरेंद्र लोधी, प्रदीप चौधरी, राजेंद्र चौधरी समेत अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed