फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Patients suffering from fever and cough flocked to the health fair

Bulandshahar News: आरोग्य मेले में बुखार-खांसी के मरीज उमड़े

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 17 Aug 2025 10:28 PM IST
विज्ञापन
Patients suffering from fever and cough flocked to the health fair
नरौरा पीएचसी पर आरोग्य मेले में मरीजों को परामर्श देते फार्मासिस्ट। संवाद
बुलंदशहर/नरौरा/नरसेना। जिले के 71 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री जन-आरोग्य मेले का आयोजन हुआ। मौसम बदलने के चलते आरोग्य मेले में बुखार, खांसी, सर्दी-जुकाम समेत अन्य बीमारियों के करीब चार हजार मरीजों ने उपचार कराया। नरौरा पीएचसी पर फार्मासिस्ट और नरसेना के दौलतपुर कलां पीएचसी पर सीएचओ ने परामर्श दिया।
विज्ञापन

नगर के सरायधारी नगरीय पीएचसी पर दोपहर करीब एक बजे डॉ. तृप्ति लता मरीजों को परामर्श देती मिलीं। बच्चे के बीमार होने पर मेले में परामर्श लेने आईं संतोष ने बताया कि पुत्र को खांसी होने पर दिखाया है। फार्मासिस्ट निखिल सक्सेना ने बताया कि आरोग्य मेले में 151 मरीजों को परामर्श एवं दवा दी गई। इसमें 44 मरीज त्वचा एवं एलर्जी के, 12 मरीज बुखार के और चार गर्भवती महिलाएं शामिल रहीं।
विज्ञापन

नगर शास्त्री नगर, बीसा काॅलोनी स्थित गिरधारी नगर नगरीय पीएचसी पर भी मरीजों ने परामर्श लिया। नरौरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर दोपहर करीब दो बजे फार्मासिस्ट मरीजों को दवा के साथ परामर्श देते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मरीज कलुवा ने बताया कि बुखार होने पर आरोग्य मेले में उपचार कराने आया हूं। चिकित्सक नहीं मिले। फार्मासिस्ट को ही दिखाकर दवा ली है। फार्मासिस्ट गंगाराम ने बताया कि मेले में 25 से अधिक मरीज आए। सर्दी, बुखार व खासी के मरीज अधिक रहे। नरसेना क्षेत्र के गांव दौलतपुर कलां स्थित पीएचसी पर दोपहर 12:30 पर सीएचओ राजेश कुमार मरीजों को परामर्श देते मिले। मरीज मुकेश ने बताया कि एलर्जी होने पर उपचार कराने आया हूं। सीएचओ राजेश कुमार ने बताया कि मेले में बुखार के अलावा सर्दी-जुकाम, त्वचा रोग आदि के मरीज अधिक रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed