फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Patients hit by strike

मरीजों पर हड़ताल की मार

Fri, 09 Sep 2016 11:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Fri, 09 Sep 2016 11:16 PM IST
विज्ञापन
Patients hit by strike
मरीज - फोटो : अमर उजाला

बुखार से तप रहे मरीजों को फार्मासिस्टों की हड़ताल का सामना करना पड़ा। जिलेभर के सरकारी अस्पतालों पर फार्मासिस्टों के न होने से स्वास्थ्य सेवाएं बुरी तरह चरमरा गईं। फार्मासिस्टों ने सीएमओ दफ्तर में धरना दिया और आंदोलन का एलान किया है।

विज्ञापन


उत्तर प्रदेश डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन के बैनर तले जिलेभर के फार्मासिस्टों ने सीएमओ दफ्तर पर धरना दिया। धरने में प्रांतीय नेता डॉ. जगदीश पाल तेवतिया ने कहा कि फार्मासिस्ट संवर्ग की वेतन विसंगतियों, पद सृजन, संवर्ग का पुनर्गठन सहित सभी मांगों पर लगातार मांग के बावजूद कोई निर्णय नहीं लिया जा रहा है।
विज्ञापन


डॉ. तेवतिया ने कहा कि महानिदेशालय द्वारा पदोन्नति भी नहीं की जा रही है।  डॉ. तेवतिया ने कहा कि 10 से 19 सितंबर तक काला फीता बांधकर और दो घंटे का कार्य बहिष्कार किया जाएगा। 20 सितंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल की जाएगी। शाम को धरना खत्म कर फार्मासिस्टों ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सीएमओ को सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान जिलाध्यक्ष डॉ. योगेश गुप्ता, डॉ. राजकुमार सिंह, डॉ. भूपेंद्र शर्मा, डॉ. विपिन गुप्ता, डॉ. आरसी वर्मा, डॉ. डीके दुबे, डॉ. अजय शर्मा मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed