{"_id":"6a7b527fd94e45afe5038985","slug":"patient-left-the-ward-without-informing-anyone-after-being-bitten-by-a-snake-bulandshahr-news-c-133-1-bul1004-162490-2026-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: सांप डसने पर वार्ड से बिना बताए चला गया मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: सांप डसने पर वार्ड से बिना बताए चला गया मरीज
विज्ञापन
बुलंदशहर। अलीगढ़ से अनूपशहर क्षेत्र में आए एक युवक को सोमवार रात सांप ने डस लिया। जिसे अनूपशहर सीएचसी से बुलंदशहर रेफर कर दिया। बुलंदशहर मेडिकल कॉलेज के नए चिकित्सालय भवन में भर्ती होने के बाद युवक बिना बताए वहां से चला गया।
अलीगढ़ के खैर निवासी 22 वर्षीय युवक आलोक पुत्र पप्पू किसी कार्य से अनूपशहर आए हुए थे। सोमवार रात को एक सांप ने आलोक को डस लिया। ढाई बजे करीब परिजन उसे अनूपशहर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद युवक को बुलंदशहर रेफर कर दिया।
यहां पर एंबुलेंस से परिजन उसे लेकर नए चिकित्सालय भवन की इमरजेंसी लेकर पहुंचे। इमरजेंसी से युवक को मंगलवार सुबह 04:45 बजे इमरजेंसी वार्ड में भेज भर्ती करवा दिया। लेकिन युवक भर्ती होने के करीब 30 मिनट बाद अपने बेड से गायब मिला।
विज्ञापन
--
कोट
सांप डसने पर इमरजेंसी वार्ड में भर्ती हुआ युवक बिना स्टाफ को बताए कहीं चला गया। जिसकी तलाश करवाई गई। न मिलने पर लामा घोषित कर दिया गया। - डॉ. धीर सिंह, चिकित्सा अधीक्षक मेडिकल कॉलेज