फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Passengers stood waiting for the bus, it became difficult to reach the destination

Bulandshahar News: बस के इंतजार में खड़े रहे यात्री, गंतव्य तक पहुंचना हुआ मुश्किल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 25 Apr 2024 11:40 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बुलंदशहर। लोकसभा चुनाव के कारण बस यात्रियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। बृहस्पतिवार को रोडवेज बस व अन्य वाहनों को चुनाव में भेज देने के बाद जिले के प्रमुख रूटों पर बसों का संचालन न के बराबर होने से यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचाना मुश्किल हो गया। यात्रियों को घंटों भटकना पड़ा। शुक्रवार को भी लोगों के परेशानी हो सकती है।
लोकसभा चुनाव में रोडवेज की बसों व अन्य वाहनों का अधिग्रहण किया गया हैं। यात्रियों को बस न मिलने की समस्या पिछले दो दिन से चल रही थी। बृहस्पतिवार को यह समस्या अधिक बढ़ गई। चुनाव के कारण रोडवेज बसों का संचालन लगभग ठप है। नगर के रोडवेज बस अड्डा, नया बस अड्डा, भूड़ चौराहा, शिकारपुर बाईपास, अनूपशहर मार्ग, स्याना मार्ग और मेरठ-गुलावठी मार्ग समेत अन्य मार्गों पर यात्री बसाें के इंतजार में परेशान दिखे।
विज्ञापन

कुछ यात्री गंतव्य पर पहुंचने के लिए निजी टैक्सी एवं ऑटो का सहारा लेते नजर आए। यह समस्या नगर से लेकर देहात तक देखने को मिली। लंबे सफर पर जाने वाले यात्रियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। अधिकतर यात्रियों ने बस न मिलने पर अपनी यात्रा को स्थगित कर दिया। बसों व अन्य वाहनों के न मिलने पर यात्रियों को साइकिल से या फिर पैदल यात्रा करते भी देखा गया। वहीं, दूसरी ओर थ्री-व्हीलर और अन्य वाहन भी विभिन्न मार्गों पर बहुत कम दिखाई दिए। ऐसे में यात्रियों की परेशानी और बढ़ गई। बुलंदशहर डिपो के एआरएम परमानंद ने बताया कि यह समस्या शुक्रवार को चुनाव के चलते रहेगी। एक ओर जहां लोकसभा चुनाव में बस चली गई हैं तो दूसरी ओर निजी बसों व अन्य वाहन शादी-विवाह में भी बुकिंग हो गई है। शनिवार को ही बसों का संचालन होगा। उसके बाद ही यातायात व्यवस्था पटरी पर लौटेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed