फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Passengers spent the night outside the station counter to get Tatkal tickets.

Bulandshahar News: तत्काल के टिकट के लिए यात्रियों ने स्टेशन काउंटर के बाहर गुजारी रात

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 17 Oct 2025 10:45 PM IST
विज्ञापन
Passengers spent the night outside the station counter to get Tatkal tickets.
खुर्जा जंक्शन रेलवे स्टेशन पर तत्काल टिकट के लिए काउंटर के बाहर सोते यात्री । संवाद
खुर्जा जंक्शन। ट्रेनों में तत्काल टिकट बुक कराने के लिए यात्रियों ने स्टेशन पर काउंटर के बाहर सोकर रात गुजारी। करीब 14 घंटे पहले बृहस्पतिवार रात नौ बजे ही स्टेशन पर पहुंच गए और कतारबद्ध होकर बैठ गए। इसके बाद भी शुक्रवार को टिकट के लिए लोगों को मारामारी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


दिवाली और छठ पर घर जाने वाले यात्रियों को ट्रेनों में आरक्षण नहीं मिल रहा है। रेलवे की ओर से सीतामढ़ी जाने वाली लिच्छवी एक्सप्रेस, कटिहार जाने ने वाली आम्रपाली एक्सप्रेस, मालदा जाने वाली फरक्का एक्सप्रेस,अलीपुरद्वार जाने वाली महानंदा एक्सप्रेस और बिहार व कोलकाता जाने वाली कालका मेल में रिग्रेट (आरक्षण बंद) जारी कर दिया है।
विज्ञापन


ऐसे में बिहार व पूर्वी जिलों में जाने वाले यात्रियों के पास अब केवल तत्काल का सहारा बचा है। इसके लिए खुर्जा जंक्शन पर तत्काल की टिकट के लिए भी मारामारी हो रही है। बिहार जाने वाले मुनेंद्र ने बताया कि तत्काल का टिकट सुबह दस बजे मिलता है। उस वक्त भीड़ होती है और टिकट बनाने के लिए लंबी कतार में लगना पड़ता है। ऐसे में नौकरी में जाने में देरी हो जाती है। इसलिए बृहस्पतिवार रात को ही कतार स्टेशन पर आकर बैठ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं संदीप का कहना है कि सुबह की मारामारी से बचने के लिए रात को ही स्टेशन पर आ गए थे। शुक्रवार सुबह परिवार के आठ लोगों के नाम का टिकट लेकर चले गए। इसके अलावा कुछ यात्री अलीगढ़, गाजियाबाद व दिल्ली से जाने वाली ट्रेनों में आरक्षण कराने का प्रयास कर रहे हैं।

स्टेशन अधीक्षक घनश्याम मीणा का कहना है कि आगामी त्योहार के चलते ट्रेनों जल्द आरक्षण पूरे हो गए। इसलिए ट्रेनों को रिग्रेट कर दिया है। अब यात्रियों को जनरल बोगी में ही सफर करना होगा।

-------------------
पॉटरी इकाइयों में हजारों लोग करते हैं नौकरी --
खुर्जा में संचालित लगभग 400 पॉटरी इकाईयों में 30 हजार से अधिक मजदूर काम करते हैं। इसमें अधिकांश पश्चिम बंगाल, बिहार व उत्तर प्रदेश के पूर्वी जिलों के रहने वाले हैं। दीपावली से लेकर अगले दस दिनों तक पॉटरी इकाइयां बंद रहती हैं। इसी के चलते मजदूर अपने गांव चले जाते हैं। इसी कारण खुर्जा जंक्शन पर टिकट के लिए ज्यादा भीड़ रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed