{"_id":"6558fb274c3a0be2270c0606","slug":"passengers-are-still-not-getting-seats-in-roadways-buses-bulandshahr-news-c-133-1-bul1004-7278-2023-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: रोडवेज बसों में अब भी यात्रियों को नहीं मिल रही सीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: रोडवेज बसों में अब भी यात्रियों को नहीं मिल रही सीट
विज्ञापन
नगर के भूड़ चौराहे पर बस में सवार होते यात्री। संवादनगर के भूड़ चौराहे पर बस चढ़ने के लिए उमड़ी
- फोटो : संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
बुलंदशहर। दिवाली त्योहार के बाद चौथे दिन शनिवार को भी भीड़ के आगे रोडवेज की व्यवस्था कम दिखी। अपने गतंव्य जाने के लिए यात्रियों को चौराहों पर इंतजार करना पड़ा। इसके बाद भी यात्रियों को बसों में सीट नहीं मिली।
दिवाली त्योहार पर काफी संख्या में लोग जिले में आए थे तो काफी संख्या में यहां के लोग अपने जनपदों को गए थे। दिवाली व भैयादूज पर आने वाली भीड़ व वापसी को लेकर निगम ने बसों की व्यवस्था दुरुस्त रखने के दावे किए। लेकिन पिछले तीन दिन से यात्रियों की भीड़ के आगे रोडवेज बसें कम नजर आईं। यह सिलसिला शनिवार को भी रहा। शनिवार को नगर के भूड़ चौराहा, डीएवी तिराहा, खुर्जा बाइपास समेत अन्य जगह यात्रियों को बसों का इंतजार करना पड़ा। वहीं, बस के आने पर उसमें सवार होने सीट पाने को लेकर धक्कामुक्की करनी पड़ी। महिला यात्री सुमन ने बताया कि बस में सीट पाना अभी भी मुश्किल भरा है। बुलंदशहर डिपो प्रभारी बिजेंद्र सिंह ने बताया कि यात्रियों को राहत देने के लिए 20 नवंबर तक बसों का संचालन जारी रहेगा। यात्री रोडवेज बस अड्डे से कम चौक-चौराहों से अधिक बैठते हैं। ऐसे में वहां तक पहुंचने पर भीड़ हो जाती है।