{"_id":"56f6ba874f1c1b2423f14efb","slug":"partly-cloudy-three-days","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन दिन तक छाए रहेंगे बादल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन दिन तक छाए रहेंगे बादल
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Sat, 26 Mar 2016 10:06 PM IST
विज्ञापन
मौसम
- फोटो : demo
आसमान में अचानक छाए बादलों को देख किसानों के होश उड़ गए हैं। मौसम विशेषज्ञों का दावा है कि बरसात नहीं होगी और तीन दिन तक मौसम ऐसा ही रहेगा। पहाड़ों में बर्फबारी से मौसम में बदलाव आया है, जिससे तापमान में भी गिरावट आ गई है। आसमान में बादल छाने से शनिवार को अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम 23 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन
जबकि रविवार को कम होकर अधिकतम 31 और न्यूनतम 18 डिग्री होने की संभावना है। मौसम विशेषज्ञ डॉ. विवेकराज का कहना है कि किसानों को चिंता करने की जरूरत नहीं है। मौसम में बदलाव पहाड़ों में हुई बर्फबारी से हुआ है। अगले तीन दिन तक ऐसा ही मौसम रहेगा। तापमान में गिरावट रहेगी। आसमान खुलने के बाद तापमान में बढ़ोतरी होगी।
विज्ञापन