{"_id":"6938524b9173fe380206431e","slug":"panic-among-villagers-due-to-sighting-of-leopard-in-kasumi-village-of-pahasu-bulandshahr-news-c-137-1-krj1001-110636-2025-12-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: पहासू के कसूमी गांव में तेंदुआ दिखने से ग्रामीणों में दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: पहासू के कसूमी गांव में तेंदुआ दिखने से ग्रामीणों में दहशत
विज्ञापन
पहासू के कसूमी गांव में दिखे तेंदुए के वायरल वीडियो का स्क्रीन शॉट । स्रोत : वीडियो ग्रैब
पहासू। कसूमी गांव में सोमवार रात को तेंदुआ दिखने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। सूचना पर वन विभाग की टीम ने तेंदुए की तलाश शुरू कर दी है। पद चिह्न मिलने पर गन्ने के खेत में पिंजरा लगा दिया गया है। ग्रामीणों को खेत की तरफ नहीं जाने की सलाह दी गई है।
कसूमी गांव निवासी सुरेंद्र ने बताया कि सोमवार रात को गन्ने के खेत की तरफ कुछ ग्रामीणों ने तेंदुआ को जाते हुए देखा। इसके बाद से गांव में दहशत फैल गई। ग्रामीणों का कहना था कि तेंदुआ खेतों के अंदर भाग गया। गांव निवासी अभिषेक ने बताया कि कसूमी के गांव के कुछ खेत अलीगढ़ क्षेत्र में आते हैं। साथ ही अलीगढ़ के राय सिंह के नगला गांव के खेत भी हैं।
ग्रामीण ओमपाल ने बताया कि खेतों में गन्ने की फसल हो रही है।
तेंदुआ दिखने के बाद डर से ग्रामीण गन्ना काटने भी नहीं जा रहे हैं। रामकुमार ने बताया कि खेतों की तरफ ही तेंदुआ को देखा गया था। ऐसे में डर लग रहा है कि यदि खेत की ओर गए तो तेंदुआ किसी पर हमला कर सकता है।