{"_id":"68ea930d5a0bb6467a046a90","slug":"paneer-was-being-made-by-mixing-chemicals-and-refined-palm-oil-bulandshahr-news-c-137-1-krj1001-109910-2025-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: रसायन व रिफाइंड पामोलीन तेल मिलाकर बनाया जा रहा था पनीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: रसायन व रिफाइंड पामोलीन तेल मिलाकर बनाया जा रहा था पनीर
विज्ञापन
खुर्जा के भिंडोर गांव में पनीर की दुकान पर छापा मारने के दौरान सैंपल भरते खाद्य विभाग के अधिकार
खुर्जा। तहसील क्षेत्र के भिंडौर गांव स्थित फैक्टरी में दूध में अज्ञात रसायन व रिफाइंड पामोलीन तेल मिलाकर पनीर बनता हुआ पकड़ा गया। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग ने छापा मारकर रसायनयुक्त लगभग 439 किलोग्राम पनीर को नष्ट कराया। इसकी अनुमानित कीमत लगभग एक लाख 20 हजार थी।
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग के सहायक आयुक्त विनीत कुमार ने बताया कि शिकायत मिलने पर शनिवार को टीम फिरोजपुर गांव के पास स्थित भिंडौर गांव में फैक्टरी में जांच करने पहुंची।
टीम को देखते ही कर्मचारियों ने रसायन के टीन बाहर फेंके और भागने लगे। मौके पर हुई जांच में देखा गया कि दूध में रिफाइंड पामोलीन तेल और अज्ञात रसायन पदार्थ मिलाकर पनीर बनाया जा रहा था। टीम ने दूध, पनीर, पामोलीन तेल और अज्ञात रसायन का नमूना लिया और जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया।
विज्ञापन
मौके से 540 लीटर दूध, 46 लीटर पामोलीन तेल व 15 लीटर रसायन बरामद हुआ, जिसे सील किया गया। नमूने लेने के बाद बचे हुए 439 किलोग्राम पनीर को नष्ट कराया गया। मौके पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी कमलेश कुमार, सनजीत कुमार, मुनेंद्र सिंह राना और हरेंद्र कुमार मौजूद रहे।
समसपुर गांव में डेयरी से लिए गए तीन नमूने :
सहायक आयुक्त ने बताया कि समसपुर गांव में लव डेयरी एंड मिल्क प्रोड्क्टस पर छापा मारा गया। यहां पर पनीर, दूध, घी आदि खाद्य पदार्थ मिले। मानक के अनुरूप न होने के संदेह पर पनीर, दूध व घी के नमूने लेकर जांच के लिए भेजे गए। जांच रिपोर्ट आने के बाद विभागीय कार्रवाई की जाएगी।