फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Panchotsav begins today

Bulandshahar News: पंचोत्सव आज से, सजे बाजार धनतेरस पर आज होगी धनवर्षा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 17 Oct 2025 10:31 PM IST
विज्ञापन
Panchotsav begins today
नगर के ईदगाह रोड पर लगी झालर। संवाद
बुलंदशहर। धनतेरस के साथ पंचोत्सव शनिवार से शुरू हो जाएगा। इसको लेकर नगर समेत जिलेभर के बाजार सजे हुए हैं। मिठाई, गिफ्ट, सराफा, कपड़ा, ऑटोमोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक्स, मोबाइल व बर्तन आदि के बाजार में खरीदारी व बुकिंग चल रही है। धनतेरस पर जिलेभर के बाजारों में धनवर्षा की उम्मीद है। जानकारों ने 300 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार होने का अनुमान जताया है।
विज्ञापन

शनिवार को कुछ लोग लोहे का सामान खरीदने से परहेज करते हैं। इसे देख शोरूम संचालकों ने रविवार और सोमवार को भी डिलीवरी देने की व्यवस्था की है। दुर्गा मोटर्स के संचालक अंकुर यादव ने बताया कि धनतेरस पर जिलेभर में पांच हजार के करीब दोपहिया वाहनों की डिलीवरी होनी है।
विज्ञापन

कृष्णा शोरूम संचालक गगन शर्मा ने बताया कि दिवाली पर नया वाहन घर ले जाने के लिए प्रतिदिन ग्राहक अपनी पसंद के दोपहिया वाहन की बुकिंग करा रहे है। अधिकतर लोगों ने धनतेरस व दिवाली पर डिलीवरी लेने की बात कही है। कुछ शादी-ब्याह में देने के लिए बुकिंग करा रहे हैं। सभी को दिवाली पर वाहन मिल सके, इसके लिए ऑर्डर भेजा जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

50 करोड़ से अधिक होगा सराफा कारोबार : इंडियन बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के डायरेक्टर हेमंत वर्मा ने बताया कि धनतेरस पर कीमती धातुओं का बाजार सबसे अधिक होता है। सोना व चांदी के भाव में बढ़ोतरी से बाजार प्रभावित हो रहा है। फिर भी 50 करोड़ से अधिक का कारोबार होने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed