फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   panchayt chunav

पंचायत चुनाव : होली के रंग के साथ बंट रही चुनावी मिठाई

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 28 Mar 2021 10:01 PM IST
विज्ञापन
panchayt chunav
पंचायत चुनाव : होली के रंग के साथ बंट रही चुनावी मिठाई
विज्ञापन

बुलंदशहर। पंचायत चुनाव का शोर ग्रामीण क्षेत्र में तेज होने लगा है। प्रत्याशी होली को भी भुनाकर अपने पक्ष में वोट करवाने के लिए तरह-तरह के उपाय तलाश रहे हैं। कोई पकौड़ी बांट रहा है तो गांव-दर-गांव मिठाई आदि का भी वितरण हो रहा है।
पंचायत चुनाव को लेकर गांवों में कई माह से तैयारी चल रही है। चुनाव लड़ने के इच्छुक प्रत्याशियों ने अपनी वोट पक्की करने के लिए पहले से ही चुनावी जमीन को तलाशना शुरू कर दिया था। लेकिन इस बीच एक बार आरक्षण रद्द हो जाने और दोबारा आरक्षण बदलने से कुछ प्रत्याशियों को मायूसी भी हाथ लगी। दूसरी बार का आरक्षण जिनके पक्ष में आया वह मैदान में कूद गए और जीत के लिए बिसात बिछानी शुरू कर दी। अब जब होली आई तो प्रत्याशियों ने इसे भी भुनाना शुरू कर दिया है। गांव में जहां शाम ढलते ही जगह-जगह दावतों का दौर शुरू हो गया है। वहीं, होली पर अधिकतर प्रत्याशियाें ने अपनी वोट पक्की करने के लिए पकौड़ी बनाने का सामान भी वितरित कर दिया है। इस सामान में बेसन, तेल, आलू और प्याज शामिल है। साथ ही उन्हें यह भी प्रलोभन दिया जा रहा है कि यदि कमी पड़े तो और मांग लेना। वहीं, दूसरी ओर होली पर गांव-दर-गांव प्रत्याशी मिठाई आदि का वितरण कर रहे हैं। इतना ही नहीं कुछ प्रत्याशी गांव की गलियों में लाइट लगवा रहे हैं तो कुछ मच्छरों से निजात दिलाने के लिए नालियों में दवाई का छिड़काव करवा रहे हैं। बात यहीं पूरी नहीं होती प्रत्याशी अभी से अपना काम दिखाकर भी वोट पक्की करने में पीछे नहीं हैं। वह नालियों के साथ गलियों की भी नियमित सफाई करवाकर यह दावा कर रहे हैं यदि जीत हुई तो पांच साल तक इसी तरह गांव को स्वच्छ रखा जाएगा। कुल मिलाकर प्रधान से लेकर सभी पदों के प्रत्याशी वोट के लिए हर किसी तरह का हथकंडा अपनाने में पीछे नहीं हैं। वह अपने सहयोगियों के साथ वोटरों से सुबह से लेकर शाम और देर रात तक संपर्क साधे हुए हैं।
विज्ञापन

थर्मल स्क्रीनिंग के बाद ही रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां
बुलंदशहर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए विशेष सतर्कता बरती जाएगी। प्रशिक्षण से लेकर पोलिंग पार्टियों की रवानगी से पहले हर स्तर पर थर्मल स्क्रीनिंग होगी। वहीं, नामांकन के लिए सिर्फ उन्हीं उम्मीदवारों को भीतर जाने दिया जाएगा, जिनके पास मास्क होगा। कोरोना संक्रमण फिर से बढ़ रहा है। इसे देखते हुए चुनाव आयोग ने सावधानी बरतने के निर्देश दिए हैं। जिला सहायक निर्वाचन अधिकारी आरके अत्री ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग के इस आदेश का जनपद में पालन करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आपराधिक इतिहास और संपत्ति का देना होगा ब्योरा
बुलंदशहर। पंचायत चुनाव के लिए अधिसूचना जारी हो चुकी है। जनपद में चौथे चरण में 29 अप्रैल को चुनाव होना है। इसके लिए 17 अप्रैल से नामांकन की प्रक्रिया शुरू होगी। इस बार नामांकन प्रक्रिया कुछ जटिल बनाई गई है। नामांकन पत्र के साथ उम्मीदवार को अपने आपराधिक इतिहास की जानकारी देनी होगी। इसके लिए उसे संलग्नक एक पर शपथ पत्र बनवाना होगा। इसमें उम्मीदवार सजायाफ्ता है या नहीं, सजा हुई तो किस न्यायालय से, किस मामले में सजा हुई। यहां तक की उसे कारागार में बिताए गए समय व रिहाई की तिथि भी दर्शानी होगी। इसके साथ ही प्रत्याशी को लोकसभा की तर्ज पर बनाए गए फार्मेट के आधार पर अपनी संपत्तियों का पूर्ण विवरण भी देना होगा। एक विवरण में नकदी सहित प्लॉट, कृषि योग्य भूमि, विभिन्न बैंकों में जमा बचत का पैसा व खरीदे गए शेयर का ब्योरा बिंदुवार दर्शाना होगा। जिला सहायक निर्वाचन अधिकारी आरके अत्री ने बताया सभी उम्मीदवारों को इन सभी आदेशों का पालन करना जरूरी होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed