फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Panchayat sahayak apointment

छह हजार की नौकरी... लाइन में एमए-बीएड पास

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 10 Aug 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
Panchayat sahayak apointment
छह हजार की नौकरी... लाइन में एमए-बीएड पास
विज्ञापन

बुलंदशहर। जिले की 946 ग्राम पंचायतों में पंचायत सहायकों की नियुक्ति के लिए प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस पद के लिए शासन ने कक्षा 10वीं और 12वीं न्यूनतम योग्यता के साथ 6000 मानदेय तय किया है। बेरोजगारी के चलते इस पद को प्राप्त करने के लिए स्नातक और परास्नातक डिग्री धारक लाइन में लग गए हैं। बीएससी, बीकॉम, एमए और बीएड डिग्री धारक आवेदन कर रहे हैं। अभी तक तीन हजार से अधिक आवेदन विभाग को प्राप्त हो चुके हैं।
संविदा पर हो रही भर्ती
पंचायत सहायक की भर्ती के लिए सभी ग्राम पंचायतों के सचिव और ग्राम प्रधान के साथ ब्लॉक व डीपीआरओ कार्यालय में आवेदन किए जा रहे हैं। जिले भर में अभी तक तीन हजार से अधिक आवेदन हो चुके हैं। ग्राम पंचायतों में 322 महिला प्रधान हैं। महिला प्रधानों वाली पंचायत में महिला सहायक और जिन सीटों पर पुरुष प्रधान हैं वहां पर पुरुष सहायक की नियुक्ति होनी है। पंचायत सहायक के तौर पर नियुक्त होने वाले को संविदा पर रखा जाएगा और उसे छह हजार रुपये प्रतिमाह मानदेय दिया जाएगा।
विज्ञापन

आवेदन करने वालों में कक्षा दस से लेकर बीएड तक वाले शामिल हैं। इसके साथ ही आवेदन करने वालों ने कंप्यूटर कोर्स और ट्रिपल सी के भी प्रमाण पत्र लगाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक ग्राम पंचायत से 20 से अधिक आवेदन
पंचायत सहायक की नौकरी पाने के लिए आलम यह है कि एक ग्राम पंचायत मेें 20 से अधिक आवेदन किए जा रहे हैं। आवेदन करने वालों ने अपना चयन करने के लिए जुगाड़ लगाना भी शुरू कर दिया है। हर कोई ताल ठोक रहा है कि मेरा इस पद पर जरूर चयन होगा। आवेदन 17 अगस्त तक प्राप्त किए जाएंगे।

पंचायत सहायक के लिए आवेदन ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत अधिकारी के साथ ब्लॉक और डीपीआरओ कार्यालय में भी जमा किए जा सकते हैं। आवेदन मिलने के बाद पंचायत सहायक की नियुक्ति शासन के नियमानुसार होगी। इसके लिए प्रत्येक ग्राम पंचायत से मिलने वाले आवेदन की मेरिट भी बनाई जाएगी जो सबसे अधिक पढ़ा लिखा होगा और दक्षता में समृद्ध होगा उसी का चयन किया जाएगा।
- प्रीतम सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed