फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Panchayat gave strange decree in Aurangabad police station area

पंचायत का फरमान: 'शादी के बाद गांव में घुसा प्रेमी युगल तो कर देंगे हत्या', दोनों ने उठाया अब ऐसा कदम

Tue, 22 Nov 2022 06:30 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 22 Nov 2022 06:30 PM IST
सार

पंचों ने अपना फरमान सुनाते हुए कहा कि शादी के बाद प्रेमी युगल को गांव रहने की अनुमति नहीं दी जायेगी। क्योंकि दोनों के घरों की दीवार आपस में मिली हुई है। शादी के बाद प्रेमी युगल गांव में दिखाई पड़े तो दोनों का मार दिया जायेगा।

विज्ञापन
Panchayat gave strange decree in Aurangabad police station area
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

बुलंदशहर के औरंगाबाद थाना क्षेत्र के एक गांव में शादी की जिद पर अड़े प्रेमी युगल को खुली पंचायत में गांव में न घुसने का पंचों ने फरमान सुनाया है। साथ ही शादी करके गांव में आने पर दोनों की हत्या करने का पंचायत में एलान हुआ है। प्रेमी युगल एक ही बिरादरी से ताल्लुक रखते हैं। लड़की के पिता ने आरोपी के खिलाफ थाने में नामजद तहरीर दी है।

विज्ञापन


औरंगाबाद जहांगीराबाद मार्ग स्थित एक गांव निवासी युवक और युवती के बीच पिछले कई सालों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवक और युवती के बीच प्रेम प्रसंग होने की परिजनों को जानकारी दी। चर्चा ये फैल गई की प्रेमी युगल गांव से भागने की फिराक में हैं। इस सूचना पर दोनो के परिजनों ने उनको समझाने का काफी प्रयास किया, लेकिन वे शादी की जिद पर अड़े रहे। देर रात मामले को लेकर गांव में दोनों पक्षों के लोगों की पंचायत हुई। पंचायत में गणमान्य लोगों को भी बुलाया गया था। 
विज्ञापन


पंचायत में पंचों ने दोनों पक्षों की बात को सुनने के बाद पंचायत ने निर्णय लिया कि यदि प्रेमी युगल एक दूसरे के साथ शादी करने पर अमादा हैं तो दोनों की शादी करा दी जाएं। बाद में पंचों ने अपना फरमान सुनाते हुए कहा कि शादी के बाद प्रेमी युगल को गांव रहने की अनुमति नहीं दी जायेगी। क्योंकि दोनों के घरों की दीवार आपस में मिली हुई है। शादी के बाद प्रेमी युगल गांव में दिखाई पड़े तो दोनों का मार दिया जायेगा। पंचायत के फरमान को सुन प्रेमी पक्ष ने शादी करने से इंकार कर दिया। जिसके बाद प्रेमिका पक्ष ने प्रेमी को नामजद करते हुए औरंगाबाद थाने में तहरीर दी है। सूचना पर देर रात थाना प्रभारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंचायत की ऑडियो वायरल, पुलिस कर रही तलाश
पूरे मामले को लेकर दोनों पक्षों के साथ गांव के गणमान्य लोगों की देर रात हुई खुली पंचायत की गुपचुप तरीके से एक ग्रामीण ने ऑडियो बना ली। अब आडियो पुलिस के पास पहुंच गई है। पुलिस ऑडियो को सुनकर पंचायत में शामिल लोगों की तलाश में जुटी है। देर रात पुलिस ने गांव पहुंचकर पंचायत में मौजूद लोगों के बारे में जान कारी ली।

तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।जांच में जो भी तथ्य निकलकर सामने आयेंगे।उसी आधार पर कारवाई की जाएगी। -राजपाल तोमर, थाना प्रभारी औरंगाबाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed